नगर निगम

गर निगम ने 681 लोगों पर लगाया अर्थदंड

This image has an empty alt attribute; its file name is imc-1.jpg

इन्दौर । आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा निगम के समस्त स्वास्थ्य अधिकारी, झोनल अधिकारियो व सीएसआई को कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु शहर के मार्केट व दुकानो पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने के साथ ही मार्केट/दुकानो पर भीड लगाने लगातार एलाउंसमेंट व समझाईश देने के निर्देश दिये गये। इसके पश्चात भी कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन नही करने पर संस्थान/दुकान/मार्केट को सील करने के साथ ही नागरिको द्वारा सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने, मास्क नही लगाने, दुकान/संस्थान पर सेनिटाइजर नही रखने पर स्पाॅट फाईन करने के निर्देश दिये गये।
आयुक्त सुश्री पाल के निर्देश के क्रम में समस्त झोन क्षेत्रो में समस्त झोनल अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई द्वारा अपने-अपने झोन क्षेत्रांे में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने 138, मास्क नही लगाने पर 541 एवं दुकान व संस्थान पर सेनिटाईजर नही रखने पर 02 के विरूद्ध सहित कुल 681 पर स्पाॅट फाईन करते हुए, कुल राशि रूपाये 79 हजार से अधिक की राशि वसुल की गई।

झोनल अधिकारियो के झोन क्षेत्रो में परिवर्तन

आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से कार्य पालन यंत्री अश्विन जनवदे को झोनल अधिकारी झोन 03, सहायक यंत्री धीरेन्द्र बायस को झोनल अधिकारी झोन 09 एवं विनियमित उपयंत्री चेतन पाटिल को झोनल अधिकारी झोन 05 का दायित्व तत्कल प्रभाव से सौंपा गया। इसके अतिरिक्त सहायक यंत्री मनोज जैन झोनल अधिकारी झोन 09 एवं उपयंत्री सुरेश चैहान झोनल अधिकारी झोन 05 के सौपे गये दायित्व से मुक्त किये गये।


 

फैक्ट्री पर गंदगी करने पर 50 हजार का स्पाॅट फाईन

Nagar Nigam Garden - Parks in Indore - Justdial

इन्दौर। आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा समस्त स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई, दरोगा को अपने-अपने झोन/वार्ड क्षेत्रो में सफाई व्यवस्था के लगातार निरीक्षण करने के साथ ही अनियमितता पाये जाने पर स्पाॅट फाईन करने के निर्देश दिये गये।  
झोन 19 सीएसआई संजय घांवरी एवं एसडीएम मनीष सिकरवार के साथ पालदा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।  उद्योग नगर में निरीक्षण के दौरान पाया कि पेपे न्युटेशन प्रायवेट लिमिटेड 336/1 उद्योग नगर पालदा की फैक्ट्री में बडी मात्रा में परिसर व बाहर कचरा व गंदगी पाये जाने पर निगम स्वास्थ्य विभाग सीएसआई संजय घांवरी द्वारा मौके पर ही पेपे न्युटेशन प्रायवेट लिमिटैड पर राशि रूपये 50 हजार का स्पाॅट फाईन किया गया एवं सफाई व्यवस्था रखने व गंदगी ना फैलाने की हिदायत भी दी गई।