मप्र में 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित

मध्य प्रदेश बोर्ड ने शनिवार को दसवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए। 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। बोर्ड ने 11.5 लाख विद्यार्थियों के दसवीं के परिणाम जारी किए। इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 62.84 फीसदी रहा है। पिछले साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 61.32 फीसदी रहा था। इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में 3,42,390 छात्रों को पहले डिवीजन में रखा गया है। दसवीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कों का पास प्रतिशत 60.09 और लड़कियों का पास प्रतिशत 65.87 रहा है। भिंड के अभिनव शर्मा ने दसवीं कक्षा में टॉप किया है। अभिनव ने 300 में 300 अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा पहले स्थान पर दो अन्य छात्र रहे हैं। इनमें गुना के लक्षदीप  और पवन भार्गव दोनों ने ही परीक्षा में 300 अंक हासिल किए हैं। एमपी बोर्ड के दसवीं कक्षा के रिजल्ट में इस साल पिछले साल के मुकाबले डेढ़ फीसदी बढ़ोतरी हुई है।

 प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी

1-अभिनव शर्मा      2-लक्षदीप    3-प्रियांश रघुवंशी     4-पवन भार्गव   5-चतुर कुमार त्रिपाठी   6-हरिओम पाटीदार

7-राजनंदिनी सक्सेना    8-सिद्धार्थ सिंह   9-हर्ष प्रताप सिंह   10-कविता लोधी   11-मुस्कान मालवीय                     12-देवांशी रघुवंशी    13-कर्णिका मिश्रा   14-प्रशांत विश्वकर्मा   15-वेदिका विश्वकर्मा

ऐसे देखें अपना दसवीं का रिजल्ट

सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in है। यहां होम पेज पर आपको दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा। नए पेज पर आपको अपनी जानकारी भरनी है। जैसे ही आप अपना रोल नंबर और जन्मतिथि का विवरण डालेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा। आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं या फिर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।

एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट

mpbse.nic.in 

mpresult.nic.in

mpbse.mponline.gov.in 

टिप्पणी करे