तीन राज्यों में भूकंप के झटके

Magnitude-6.5 Nevada Earthquake Shakes Parts of California – NBC ...

नई दिल्ली|तीन राज्यों में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सबसे पहले हिमाचल प्रदेश फिर गुजरात और इसके बाद असम भूकंप के झटकों से दहल गया। हिमाचल प्रदेश के ऊना में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह तड़के 4.47 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.3 आंकी गई।  इसके बाद गुजरात में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह 7:40 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 आंकी गई। फिर असम के करीमगंज में सुबह 7:57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 आंकी गई। इससे पहले उत्तर-पूर्वी राज्य नागालैंड के लोन्गलेंग जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 रही।

टिप्पणी करे