
इंदौर|शहर में अब एक स्थान पर ही ठेला खड़ा कर व्यवसाय करने वालों का ठेला जब्त किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के रिमूव्हल विभाग में 2 दलों का गठन किया गया है।
इंदौर नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए रिमूव्हल विभाग की बैठक ली|आयुक्त सुश्री पाल ने व्यवसायिक क्षेत्रो एवं शहर के अन्य क्षेत्रो में ठेलो पर फल-सब्जी व अन्य सामग्री का विक्रय करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निगम रिमूव्हल विभाग की 2 टीमो का गठन किया गया है, जिसमें एक टीम में सहायक रिमूव्हल अधिकारी वीरेन्द्र उपाध्याय एव दूसरी टीम में बबलु कल्याणे के नियंत्रण में रहकर एक टीम शहर के पूर्वी क्षेत्र व दूसरी टीम पश्चिमी क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर ठेलो पर व्यवसाय करने वालो पर नजर रखेगी तथा ठेला व्यवसायियो द्वारा एक ही स्थान पर खडे होकर तथा भीड लगाकर व्यवसाय करने पर ऐसे ठेला व्यापारियो के ठेला व सामग्री जप्ती की कार्यवाही करेगी।आयुक्त सुश्री पाल ने स्पष्ट रूप से आदेशित किया है कि जो ठेला व्यापारी चलायमान होकर व्यवसाय कर रहे है, उनके विरूद्ध कोई कार्यवाही नही कि जावेगी। यह भी निर्देश दिये गये कि ठेला जप्ती की कार्यवाही उपरोक्त रिमूव्हल की गठित 2 टीमो द्वारा ही कि जावेगी।


इससे दर्दनाक हादसा हुआ और इंदौर नगर निगम की बदनामी भी हुई उसके बाद प्रतिभा पाल को अपना यह आदेश वापस लेना पड़ा और पकड़े गए लूटे गए ठेले वालों को मुआवजा देने की गुजारिश भी करना मजबूरी हो गई। इसे कहते हैं बिना सोचे विचारे निर्णय लेने की अद्भुत अकर्मण्य क्षमता।
पसंद करेंपसंद करें