इंदौर| माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम सोमवार को दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। इसे छात्र ऑनलाइन विभाग की वेबसाइट पर और एप डाउनलोड कर देख सकेंगे। पिछले साल के मुकाबले इस बार का रिजल्ट कुछ अच्छा आने की उम्मीद है। इसके पीछे का कारण बचे हुए पेपर की तैयारी करने के लिए छात्रों को लगभग दो महीने का समय मिल पाना है। जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार मकवानी का कहना है कि सोमवार को आने वाला रिजल्ट कैसा भी हो, लेकिन छात्रों को इससे हार नहीं माननी चाहिए। अगर वे इस परीक्षा में असफल हो जाते हैं तो उन्हें नियमानुसार परीक्षा देने का और मौका दिया जाएगा।
10वीं में 62 फीसदी छात्र उत्तीर्ण
एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का परिणाम 22 दिन पहले जारी किया जा चुका है। 10वीं की परीक्षा में 11 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे जिसमें से 62.84% छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। ये पिछले साल के परिणाम 61.32% से करीब 1% ज्यादा रहा था। 10वीं परिणाम में इस बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी थी। इनमें 65.97% छात्राएं और 60.09% छात्र पास हुए।
यहाँ देख सकते हैं परीक्षा परिणाम

