अमेजन जंगलों में आग की घटनाएं 28 प्रतिशत तक बढ़ी

ब्रासीलिया| ब्राजील के अमेजन जंगलों में पिछले साल के मुकाबले आग की घटनाएं 28 प्रतिशत तक बढ़ गईं। सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार ब्राजील के राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने कहा कि उसने पिछले महीने अमेजन वर्षा वनों में आग लगने की 6,803 घटनाएं दर्ज कीं जबकि 2019 में इसी माह में ऐसी 5,318 घटनाएं हुईं थी।

आग लगने की घटनाओं में यह बढ़ोतरी आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ब्राजील के अमेजन में भूमि साफ करने की राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो की अपील को लेकर बढ़ती घरेलू और अंतरराष्ट्रीय चिंताओं के बीच हो रही है। इन चिंताओं को देखते हुए, 16 जुलाई को सरकार ने पैंटानल आर्द्रभूमि और अमेजन जंगलों में आग लगाने पर चाह माह का प्रतिबंध लगा दिया था। बोलसोनारो ने मई में सेना के लिए एक आदेश पारित कर अमेजन में पर्यावरणीय गतिविधियों में समन्वय करने के लिए कहा था। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि आग लगने की घटनाएं दिखाती हैं कि सरकार की प्रतिक्रिया प्रभावी नहीं है। साथ ही इस ओर भी इशारा करती है कि इस साल के शुष्क मौसम में आग लगने की आशंका पिछले साल के मुकाबले और ज्यादा होगी। साओ पाउलो की स्टेट यूनिवर्सिटी में एडवांस्ड स्टडीज इंस्टीट्यूट में अनुशंधानकर्ता, कार्लोस नोबरे ने कहा कि इस साल जुलाई में पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले जंगल काटे जाने का सूचकांक भी ज्यादा रहा।

टिप्पणी करे