जीवन की परेशानी निपटाये, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को यह 10 उपाय

इंदौर | तंत्र शास्त्र के अनुसार,किसी भी सिद्धि को पाने के लिए या मनोकामना पूर्ति के लिए चार रात्रियां सबसे बेहतर हैं|पहली है कालरात्रि {नरक चतुर्दशी या दीपावली}, दूसरी है अहोरात्रि {शिवरात्रि}, तीसरी है दारुणरात्रि {होली} व चौथी है मोहरात्रि अर्थात {जन्माष्टमी} यानी इस दिन किए गए उपाय अवश्य ही सफल होते हैं| आइए जानते हैं श्री कृष्ण जन्माष्टमी को रात 12 बजे किए जाने वाले कुछ विशेष टोटकों को जो आपके जीवन से कई तरह की परेशानियों को मिटा सकते हैं|

      01. धन लाभ एवं आर्थिक संकट के निवारण हेतु

जन्माष्टमी के दिन प्रात: स्नान आदि करने के बाद किसी भी राधा-कृष्ण मंदिर में जाकर प्रभु श्रीकृष्ण जी को पीले फूलों की माला अर्पण करें.इससे आर्थिक संकट दूर होने लगते है धन लाभ के योग प्रबल होते है|

      02. मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु

जन्माष्टमी के दिन प्रात: दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करें,इसके बाद यह उपाय हर शुक्रवार को करें,इस उपाय को करने वाले जातक से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं.इस उपाय को करने से समस्त मनोकामनाएँ पूर्ण होती है…!

       03. ऐश्वर्य प्राप्ति हेतु

जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को सफेद मिठाई,साबुतदाने अथवा चावल की खीर यथाशक्ति मेवे डालकर बनाकर उसका भोग लगाएं उसमें चीनी की जगह मिश्री मिलाएं, एवं तुलसी के पत्ते भी अवश्य ही समलित करें,इससे भगवान द्वारकाधीश की कृपा से ऐश्वर्य प्राप्ति के योग बनते है…!

     04. धन-यश की प्राप्ति हेतु

भगवान श्रीकृष्ण को पीतांबर धारी भी कहलाते हैं,पीतांबर धारी का अर्थ है जो पीले रंग के वस्त्र पहनने धारण करता हो.इसलिए श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन किसी मंदिर में भगवान के पीले रंग के कपड़े,पीले फल,पीला अनाज व पीली मिठाई दान करने से भगवान श्रीकृष्ण व माता लक्ष्मी दोनों प्रसन्न रहते हैं,उस जातक को जीवन में धन और यश की कोई भी कमी नहीं रहती है..!

     05. सर्व कार्य सिद्धि हेतु

जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण जी के मंदिर में जटा वाला नारियल और 11/21/108 बादाम चढ़ाएं .ऐसी मान्यता है कि जो जातक जन्माष्टमी से शुरूआत करके कृष्ण मंदिर में लगातार सत्ताइस दिन तक जटा वाला नारियल और बादाम चढ़ाता है उसके सभी कार्य सिद्ध होते है, उसको जीवन में किसी भी चीज़ का आभाव नहीं रहता है…..!

   06. व्यापार, नौकरी में तरक्की हेतु

कई बार अत्यधिक प्रयत्न के बाद भी यदि व्यापार,नौकरी में मनवाँछित सफलता नहीं मिल रही हों तो जन्माष्टमी के दिन अपने घर में सात कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें खीर या सफेद मिठाई खिलाकर कोई भी उपहार दें .ऐसा उसके बाद पांच शुक्रवार तक लगातार करें.यह उपाय करने से माँ लक्ष्मी की कृपा से व्यापार,कारोबार में मनवाँछित सफलता प्राप्त होगी,एवं जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को पान का पत्ता अर्पित करें फिर उसके बाद उस पत्ते पर रोली से श्री मंत्र लिखकर उसे अपनी तिजोरी में रख लें.इस उपाय से लगातार धन का आगमन होता रहता है .

    07. सुख समृद्धि हेतु

जन्माष्टमी की रात को 12 बजे जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था उस समय भगवान श्री कृष्ण का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करने से भगवान द्वारकाधीश की कृपा से जीवन में पूर्ण रूपेण सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है…!

    08. जीवन में अस्थिरता समापन हेतु

जन्माष्टमी के दिन प्रात: श्री कृष्ण मंदिर में जाकर भगवान के गले में तुलसी के पत्तो की माला या जाप करने वाली तुलसी की माला अर्पित करें,एवं वहीं मंदिर में बैठकर तुलसी की माला से ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय’ की 05/11/21  माला का जाप करने से जीवन में अस्थिरता एवं संघर्ष की स्थिति समाप्त होने लगती है…!

  09. परिवार में सुख शांति हेतु

जन्माष्टमी सँध्या के समय घर में तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएँ और ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें,इससे परिवार में सुख शांति समृद्धि का वास एवं स्नेह का वातावरण बना रहता है….!

    10. जीवन में सफलता प्राप्ति हेतु

जीवन में यश और सफलता प्राप्त करने के लिए जन्माष्टमी के दिन से नित्य माथे पर पीले चंदन अथवा केसर में गुलाबजल मिलाकर उसका टीका लगाएं.इस उपाय से जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है,और समाज से यश की प्राप्ति होती  है….!

टिप्पणी करे