झोलाछाप इलाज करने वालों के विरूद्ध प्रशासन की कार्रवाई, एक पर एफआईआर

अलिराजपुर | कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता के दिशा निर्देशानुसार जिले में झोलाछाप इलाज करने वालों पर राजस्व, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। जिले के चन्द्रशेखर आजाद नगर में एसडीएम राकेश परमार के नेतृत्व में दल ने झोलाछाप उपचार करने वालों के यहां सघन जांच की। इस दौरान टीम ने कार्रवाई में दवाएं जप्त करते हुए झोलाछाप इलाज करने वाले पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई। एसडीएम श्री परमार ने बताया झोलाछाप इलाज करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

टिप्पणी करे