जापान में 7.0 तीव्रता का भूकंप, राजधानी टोक्यो में कई इमारतें हिली

टोक्यो| पूर्वी जापान के तट पर शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.0 मापी गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने इसकी जानकारी दी। भूकंप का केंद्र फुकुशिमा प्रान्त के तट पर 36 मील की गहराई पर था। हालांकि एजेंसी ने किसी भी तरह की सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भूकंप सुबह 11 बजकर आठ मिनट पर आया था। इस भूकंप से राजधानी टोक्यो में कई इमारतें हिल गईं। इससे पहले वर्ष 2011 में 11 मार्च को विनाशकारी भूकंप आया था जिसने जापान में तबाही मचा दिया था। इस भूकंप में लगभग 28 हजार लोग मारे गए थे। इस भूकंप में तीन लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए थे। इस त्रासदी ने जापान को लगभग 200 बिलियन डॉलर का नुकसान पहुंचाया था।

जापान के क्योडो न्यूज समाचार पत्र के सेन्डाई स्थित ब्यूरो कार्यालय में भूकंप के झटकों से फाइले बिखर गयीं। स्त्रोत – क्योडो न्यूज

आई थी सुनामी

जापान में 2011 में आया भूकंप समुद्र के नीचे होने के कारण, जिससे सुनामी की स्थिति बनी। इस सुनामी की वजह से काफी लोगों की जान गई और इस भूकंप से तो 28 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

भारत में भी बीते शुक्रवार को भूकंप

शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे उत्तर भारत के साथ-साथ पड़ोसी देश पाकिस्तान और ताजिकिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान रहा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई। देश में दिल्ली, नोएडा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमर उजाला

टिप्पणी करे