पूरी दुनिया में कोरोना से ठीक होने की दर भारत में सबसे ज्यादा : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में कोरोना से ठीक होने की दर पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा हो गई है। वहीं, भारत इस महामारी की वैक्सीन को दुनिया के अन्य देशों को भी उपलब्ध करा रहा है। विदेश मंत्री जयशंकर ने रविवार को ट्वीट कर बताया कि मेड इन इंडिया वैक्सीन की खेप मेक्सिको पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत में एक अक्टूबर 2020 से रोजाना होने वाली नई मौतों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य रिकवरी दर दुनिया में सबसे अधिक है। मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया,”एक अक्टूबर 2020 के बाद से,राष्ट्र ने मृत्यु संख्या दर में भारी गिरावट देखी है। देश में रविवार को कोरोना मृत्यु दर 1.5 (1.43%) से नीचे दर्ज की गई है। भारत की मृत्यु संख्या दर दुनिया में सबसे कम है।”  स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी भी दी कि पिछले 24 घंटे के अंतराल में 11,016 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इससे कोरोना रिकवरी दर 1,06,11,731 हो गई है। मंत्रालय ने कहा, “भारत की कोविड-19 रिकवरी दर 97.31 प्रतिशत है, जो कि विश्व में सबसे अधिक है। ऐसे में कोरोना से स्वस्थ हुए और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर 1,04,74,164 हो गया है।”

भारत के 1.37 लाख के वर्तमान सक्रिय केस अब भारत में फैले संक्रमण का मात्र 1.26 प्रतिशत है। केरल में उच्चतम दैनिक नए मामलों 5,471 दर्ज किए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,611, जबकि तमिलनाडु में 477 नए मामले सामने आए हैं। इन राज्यों में हुए नई मृत्युओं का प्रतिशत 78.3 है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 38 मौतें हुईं। वहीं,  केरल में 16 दैनिक मौतें हुईं। तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में पांच नए मौत के केस दर्ज हुए हैं।

टिप्पणी करे