महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में बढ़ रहे कोरोना के मामले

देश के छह राज्यों में कोविड-19 के दैनिक नए मामलों में बढोतरी का रुझान लगातार जारी है। ये राज्य हैं – महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु। पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए नए मामलों की संख्या 18,711 है,जिसमें से इन राज्यों का योगदान 84.71 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में कल सबसे अधिक 10,187 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद केरल में 2,791 और पंजाब में 1159 नए मामले सामने आए हैं।

केंद्र लगातार दैनिक नए कोविड के सक्रिय मामलों की रिपोर्टिंग करने वाले राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए है। साथ ही केन्द्र ने महाराष्ट्र और पंजाब में उच्च स्तरीय टीमों की प्रतिनियुक्ति की है, जहां रोजाना नए मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही हैं। आठ राज्यों में दैनिक नए मामलों में बढोतरी का रूख जारी है। भारत का कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज1.84 लाख (1,84,523) तक पहुंच गई है। भारत में वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.65प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में कोविड से 100 लोगों की मौत हुईं है।

87.00 प्रतिशत मौत के नए मामले छह राज्यों से संबंधित हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 47 मरीजों की मौत हुईं। इसके बाद केरल में कल 16 और पंजाब में 12 लोगों की जान गई।

उन्नीस राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत होने की सूचना नहीं मिली है।  ये राज्य/केंद्र शासित प्रदेश हैं- राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, गोवा, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, झारखण्ड, सिक्किम, लक्षद्वीप, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, त्रिपुरा, मिज़ोरम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। PIB

टिप्पणी करे