67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। इस साल राष्ट्रीय पुरस्कार की लिस्ट में कुल 461 फिल्मों का चयन किया गया है। नेशनल मीडिया सेंटर में होने वाली इन पुरस्कारों की घोषणा की जानकारी पीआईबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट के जरिए दी है। आपको बता दें 2019 के पुरस्कारों की घोषणा इस बार 2021 में की जा रही है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की। इनमें से कुछ नाम यहां सूचीबद्ध हैं।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – कंगना रणौत
अभिनेत्री कंगना रणौत को एक बार फिर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। उन्हें 25 जनवरी 2019 में रिलीज हुई मणिकर्णिका और 24 जनवरी 2020 में आई पंगा के लिए सम्मानित किया गया। इसके पहले उन्हें फैशन, क्वीन और तनु वेड्स मनु के लिए भी नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – मनोज वाजपेयी
मनोज वाजपेयी को भोंसले के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला है। देवाशीष मखीजा द्वारा लिखित और निर्देशित ड्रामा फिल्म में मनोज वाजपेयी की भूमिका को लेकर उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। इससे पहले भी उन्हें दो बार नेशनल अवार्ड मिल चुका है।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – धनुष
दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार धनुष को उनकी फिल्म ‘असुरन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। निर्देशक वेत्रिमारन द्वारा निर्देशित ये फिल्म 4 अक्टूबर 2019 में रिलीज हुई थी।
सर्वश्रेष्ठ बॉयोग्राफिकल फिल्म – ‘एलिफेंट डू रिमेम्बर’
स्वाती पांडे द्वारा निर्देशित ‘एलिफेंट डू रिमेम्बर’ ने बेस्ट बॉयोग्राफिकल फिल्म के लिए पुरस्कार जीता है।
सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्टर – विजय सेतुपति
साउथ अभिनेता विजय सेतुपति को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। उन्हें तमिल फिल्म ‘सुपर डीलक्स’ के लिए सम्मानित किया गया, जो 29 मार्च 2019 में रिलीज हुई थी। त्यागराजन कुमार राजा ने फिल्म को निर्देशित किया था।
सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी
‘द ताशकंद फाइल्स’ में प्रभावशाली किरदार निभाने के लिए दक्षिण अभिनेत्री पल्लवी जोशी को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाज़ा गया है। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित यह फिल्म 12 अप्रैल 2019 में रिलीज हुई थी। 4 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 20 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।
अन्य पुरस्कार –
सर्वश्रेष्ठ फिल्म फ्रेंडली स्टेट – सिक्किम
सिनेमा पर बेस्ट किताब – संजय सूरी द्वारा रचित ‘अ गांधियन अफेयर: इंडियाज क्यूरियस पोरट्रायल ऑफ लव इन सिनेमा’
सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक – सोहिनी चट्टोपाध्याय
फीचर फिल्म्स
स्पेशल मेंशन – बिरयानी (मलयालम), जोनाकी पोरुआ (असमिया), लता भगवान कारे (मराठी), पिकासो (मराठी)
सर्वश्रेष्ठ तुलु फिल्म – पिंजारा
सर्वश्रेष्ठ पनिया फिल्म – केंजीरा
सर्वश्रेष्ठ मिशिंग फिल्म – अनु रुवाद
सर्वश्रेष्ठ खासी फिल्म – लेवदह
सर्वश्रेष्ठ हरियाणवी फिल्म – छोरियां छोरों से कम नहीं होती
सर्वश्रेष्ठ छत्तीसगढ़ी फिल्म – भुलान थे माजे
सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म – जर्सी
सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म – असुरन
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म – छिछोरे
सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म – बार्दो
सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म – गुमनामी
नॉन फीचर फिल्म केटेगरी
सर्वश्रेष्ठ नरेशन – वाइल्ड कर्नाटक, सर डेविड अटेन्बर्ग
सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग – शट अप सोना, अर्जुन गौरीसराई
सर्वश्रेष्ठ ऑटोबायोग्राफी – राधा, ऑल्विन रेगो और संजय मौर्या
सर्वश्रेष्ठ ऑन-लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट – रहस, सप्तर्षि सरकार
सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी – सोनसी, सविता सिंह
सर्वश्रेष्ठ डायरेक्शन – नॉक नॉक नॉक, सुधांशु सरिया
फैमिली वैल्यूज – ओरू पाथिरा स्वपनम पोले (मलयालम)
सर्वश्रेष्ठ शार्ट फिक्शन फिल्म – कस्टडी
स्पेशल जूरी अवॉर्ड – स्मॉल स्केल सोसायटीज
सर्वश्रेष्ठ एनीमेशन फिल्म – राधा
सर्वश्रेष्ठ इनवेस्टिगेटिव फिल्म – जक्कल
सर्वश्रेष्ठ एक्सप्लोरेशन फिल्म – वाइल्ड कर्णाटक
सर्वश्रेष्ठ एजुकेशन फिल्म – एपल्स एंड ओरांजेस
सर्वश्रेष्ठ फिल्म ऑन सकल इश्यूज – होली राइट्स, लाडली
सर्वश्रेष्ठ एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड
स्टंट – अवाने श्रीमन्नारायण (कन्नड़)
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी – महर्षि (तेलुगू)
सर्वश्रेष्ठ स्पेशल इफेक्ट्स – मरक्कर
स्पेशल जूरी अवॉर्ड – ओत्था सेरुप्पू साइज- 7 (तमिल)
सर्वश्रेष्ठ लिरिक्स – कोलम्बी (मलयालम)
सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले
ओरिजिनल स्क्रीनप्ले – ज्येष्ठोपुत्री
एडाप्टेड स्क्रीनप्ले – गुमनामी
डायलॉग राइटर – द ताशकंत फाइल्स
सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी – जल्लीकट्टू
सर्वश्रेष्ठ फीमेल प्लेबैक सिंगर – बार्दो
सर्वश्रेष्ठ मेल प्लेबैक सिंगर – बी प्राक, केसरी, तेरी मिट्टी
सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्ट्रेस – पल्लवी जोशी, द ताशकंत फाइल्स
सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्टर – विजय सेतुपति, सुपर डीलक्स
सर्वश्रेष्ठ डायरेक्शन – बहत्तर हूरें
सर्वश्रेष्ठ चिल्ड्रन फिल्म – कस्तूरी

