31 मार्च एवं 1 अप्रैल को जिले में 38 स्थानो पर लगाया जायेगा कोरोना वैक्सीन

बड़वानी । जिले में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत 31 मार्च एवं 1 अप्रैल को जिले के 38 स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन किया जायेगा। इन केन्द्रों पर पंजीयन करवॉकर निर्धारित आयु वर्ग के लोग अपना वैक्सीनेशन करवा सकते है।
 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार 1 अप्रैल से 45 से अधिक आयु वर्ग के लोग भी अपना पंजीयन करवाकर इन केन्द्रों पर वैक्सीनेशन करवा सकते है।

कोरोना वैक्सीनेशन केन्द्र   

जिला चिकित्सालय आई वार्ड बड़वानी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी बड़वानी, स्वास्थ्य केन्द्र चाटली, निवाली, जोगवाड़ा, खेतिया, राखीबुजुर्ग, मोयदा, पानसेमल, जलगोन, पिपलोद (पानसेमल), वांगरा, गंधावल, पाटी, जुलवानिया, पलसूद, राजपुर, ओझर, राजपुर द्वितीय, चाचरिया, सेंधवा, वरला, धनोरा, धवली, जुलवानिया (सेंधवा), डोगरगॉव (सेंधवा), भामपुरा, सोनखेड़ी, बाबदड़, मेणीमाता, तलवाड़ाबुजुर्ग, तलून खुर्द,  सिलावद, अंजड़, दवाना, कुऑ, तलवाडा डेब, ठीकरी में कोरोना वैक्सीन लगाया जायेगा। इसके लिये 6520 लोगो को वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है।

टिप्पणी करे