बाबा महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन 28 जून से होंगे शुरू, ऑनलाइन बुकिंग से ही मिलेगा प्रवेश

उज्जैन| बाबा महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों के लिए 28 जून से दर्शन शुरू होंगे। ऑनलाइन बुकिंग करवाने पर स्लॉट अनुसार दर्शन की अनुमति दी जाएगी। बाबा महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सभी देवस्थान दर्शन हेतु खुले रहेंगे। शीघ्र दर्शन के काउंटर खोले जाएगें, लेकिन शीघ्र दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों को भी टीकाकरण प्रमाण पत्र अथवा कोविड जांच रिपोर्ट दिखानी होगी। श्रद्धालुओं को 28 जून से प्रात: 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक सात स्लॉट में ऑनलाइन बुकिंग के बाद दर्शन की अनुमति दी जाएगी। यह निर्णय  महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में गुरुवार को लिया गया|

समिति के अन्य प्रमुख निर्णय

– मंदिर में सेल्फी लेने पर प्रतिबंध

– गर्भगृह एवं नन्दी हाल में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित

– भस्म आरती एवं शयन आरती में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित

– नि:शुल्क अन्नक्षेत्र आधी क्षमता के साथ

– इस बार श्रावण महोत्सव स्थगित

टिप्पणी करे