टोक्यो | जापान के टोक्यो में आज खेलों के विश्वस्तरीय महाकुम्भ की विधिवत शुरुआत हुई। इस विश्वस्तरीय टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को शुक्रवार को एक सीमित और कई तरह की पाबंदियों के बीच आयोजित किया जा रहा है। भारत की तरफ से मैरी कॉम और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने तिरंगा थामा।
टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह की शुरुआत 1896 में हुए पहले ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल के आयोजक ग्रीस के दल के मार्च पास्ट के साथ शुरू हुआ। भारतीय दल ने 21वें नंबर पर अपना मार्च पास्ट मिकाला। छह बार की विश्व चैंपियन सुरमॉम मैरी कॉम और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारतीय दल के ध्वजवाहक थे। इसके अलावा उद्घाटन समारोह में 20 की बजाय 19 खिलाड़ी व छह अधिकारी शामिल हुए। इस बार के उद्घाटन समारोह को एक सीमित और कई तरह की पाबंदियों के बीच आयोजित किया गया। कोरोना महामारी के कारण इस समारोह में करीब 65 हजार क्षमता वाले स्टेडियम में केवल 1000 के करीब खिलाड़ी व अधिकारी मौजूद थे। इस बार ओलंपिक में दुनियाभर के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी दावेदारी पेश कर रहे हैं। आज का उद्घाटन समारोह पहले जैसा भव्य और रंगारंग नहीं हुआ जैसे इससे पहले के ओलंपिक में हुआ करता था। टोक्यो ओलंपिक में भारत की तरफ से 127 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जो कि अभी तक का भारत का सबसे बड़ा दल है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण पिछले साल टोक्यो ओलंपिक को टाल दिया गया था।


Best wishes👌💐👌to indian team
पसंद करेंLiked by 1 व्यक्ति
भारतीय दल एक बार फिर इतिहास बनाएं ऐसी हमारी शुभकामनाएं हैं
पसंद करेंपसंद करें