दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में जूनियर इंजीनियर पदों के लिए भर्ती

दिल्ली| दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) / सेक्शन ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल) और जूनियर इंजीनियर (सिविल) / सेक्शन ऑफिसर (सिविल) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी, 2022 से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 फरवरी, 2022 है।

आवेदन शुल्क : इच्छुक उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवार और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी से संबंधित उम्मीदवार और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी को छूट दी गई है।

भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 10 जनवरी, 2022

आवेदन की अंतिम तिथि : 09 फरवरी, 2022 (रात 11.59 बजे तक)

रिक्तियों का विवरण

जूनियर इंजीनियर और सेक्शन ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल) : 116 पद

जूनियर इंजीनियर और सेक्शन ऑफिसर (CIVIL): 575 पद

 वेतनमान

9,300 से 34,800+ ग्रेड पे 4,800/- ग्रुप ‘सी’ और ग्रुप ‘बी’

श्रेणीवार पदों का विवरण

जूनियर इंजीनियर और सेक्शन ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल): 116 पद 

अनारक्षित -40

ईएसडब्ल्यू -21

ओबीसी -34

एससी -14

एसटी -07

जूनियर इंजीनियर और सेक्शन ऑफिसर (CIVIL): 575 पद 

अनारक्षित – 270

ईएसडब्ल्यू – 77

ओबीसी -116

एससी – 85

एसटी – 27

ऐसे करें आवेदन 

ऑनलाइन आवेदन जमा करने से पहले, उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह डीएसएसएसबी के पोर्टल यानी dsssbonline.nic.in पर पंजीकृत है। पंजीकरण के निर्देश बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। साइट पर पंजीकरण एक बार ही करना है। जब भी कोई उम्मीदवार डीएसएसएसबी द्वारा अधिसूचित पदों की परीक्षाओं के लिए आवेदन कर रहा हो तो पंजीकरण कर बनाई गई यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग लॉग इन करने के लिए करना होगा। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रत्येक परीक्षा के लिए अलग से यानी दोबारा पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होती है।

टिप्पणी करे