इंदौर जिले में 19 जून से खुलेंगे स्कूल, भीषण गर्मी के चलते कलेक्टर का निर्णय

इंदौर। इंदौर कलेक्टर ने जिले में एकाएक गर्मी फिर बढ़ जाने के कारण विद्यालयों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को बढ़ाने का फैसला किया है। कलेक्टर डॉक्टर इलैया राजा टी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए जिले के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में 18 जून तक अवकाश रहेगा। कलेक्टर ने सभी विद्यालयों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।

टिप्पणी करे