इंदौर जिला पांचवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए चयनित

जल संरक्षण के संबंध में इंदौर जिले में किए गए कार्यों को सराहा

        जल शक्ति मंत्रालय भारत शासन द्वारा पांचवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए प्राप्त नामांकनों के परीक्षण उपरांत बेस्ट नॉमिनेशंस की शॉर्ट लिस्टिंग पश्चात वेस्टर्न जोन में तीन जिले ग्राउंड ट्रूथिंग के लिए चयनित हुए हैं, जिसमें मध्यप्रदेश के इंदौर  एवं रतलाम  तथा गुजरात का कच्छ जिला शामिल है। भारत शासन के अधिकारियों के दल द्वारा इंदौर  जिले द्वारा प्रस्तुत नामांकन में उल्लेखित कार्यों का स्थल सत्यापन किया गया। दल में केंद्रीय जल आयोग सीडब्ल्यूसी के सहायक संचालक सुनील शर्मा,  केंद्रीय भूजल बोर्ड के सीनियर साइंटिस्ट श्री चितरंजन बिस्वाल और भूवैज्ञानिक श्री के एल प्रदीप शामिल हैं। अधिकारियों द्वारा 15 मई को इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एवं 16 मई को इंदौर शहर में जल संरक्षण एवं जल संबंधित कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया।  भ्रमण के पश्चात जिले के मूल्यांकन कर्ता दल द्वारा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन से भेंट कर उन्हें जिले के दो दिन में देखे गए कार्यों के संबंध में दल के ऑब्जरवेशन से अवगत कराया एवं जिले में जल संरक्षण के संबंध में किए गए कार्यों को उपयोगी बताया।

टिप्पणी करे