इंदौर शहर में शुक्रवार 24 अगस्त 2024 को सुबह से शहर तेज बौछारों से शहर तरबतर हुआ। इस सीजन में पहली बार शुक्रवार को विगत 24 घंटे में इंदौर में सर्वाधिक वर्षा शहरवासियों ने देखी। शहर में 12 घंटे में 141.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई, इसमें शाम 5.30 बजे बाद तीन घंटे में 71.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई। इंदौर जिले में निरंतर हो रही बारिश से यशवंत सागर तालाब में क्षमता से अधिक पानी आने पर आज रात 9:00 बजे एक गेट खोला गया।

