इंदौर में 800 से ज्यादा आपदा मित्रों की नियुक्ति

इंदौर | इंदौर के रविंद्र नाट्य गृह में शनिवार को आपदा प्रशिक्षण और कार्यशाला का आयोजन किया गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि विभिन्न स्थिति से निपटने के लिए इंदौर के लोगों के लिए आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महापौर ने कहा कि वर्तमान स्थिति में आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए इंदौर शहर के समस्त 85 वार्डों में से 10-10 आपदा मित्रों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिया। आपात परिस्थितियां जैसे भूकम्प, बाढ़, अत्यधिक वर्षा, युद्ध अथवा अग्निकांड आदि को ध्यान में रखते हुए आपदा की स्थिति में त्वरित रेस्क्यू एवं राहत कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए आपदा प्रबंधन सेल के गठन किया गया। इसके साथ ही शहर के प्रत्येक वार्ड में 8 से 10 आपदा मित्रों की नियुक्ति की गई। यानी शहर में 850 से ज्यादा आपदा मित्र के सक्रिय रूप से राहत कार्यों में सहयोग करेंगे।

टिप्पणी करे