इंदौर में “संकल्प से समाधान” अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय शिविर आयोजन

इंदौर जनपद में अभियान के तहत साढ़े 13 हजार ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ

इंदौर| जिले में शासन की महत्वाकांक्षी “संकल्प से समाधान” अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। अभियान के तृतीय चरण में विकासखंड स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन प्रारंभ किया गया है। जिले का पहला शिविर नैनोद में आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत इंदौर जनपद में आयोजित ग्राम स्तरीय शिविरों के माध्यम से लगभग साढ़े 13 हजार ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों और विभिन्न सेवाओं का लाभ दिया गया।

                कार्यक्रम में  राऊ विधायक मधु  वर्मा, जनपद अध्यक्ष इंदौर विश्वजीत सिंह सिसोदिया, जनपद सीईओ श्रीमती प्रियंका टैगोर, अन्य  जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।  ग्राम पंचायत नैनोद जनपद इंदौर में “संकल्प से समाधान” शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। नैनोद के शिविर में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 125 से अधिक आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनमें से कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना एवं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत 23 मार्च को जनपद पंचायत इंदौर के ग्राम पंचायत नैनोद में पहला शिविर लगाया गया। अभियान के तहत महू जनपद के महूगांव में 24 मार्च को, सांवेर जनपद पंचायत कार्यालय में 25 मार्च को एवं देपालपुर क्षेत्र के जनपद पंचायत कार्यालय देपालपुर में 26 मार्च को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

टिप्पणी करे