सुगम्य इंदौर अभियान : दिव्यांगजनों को मिलेगा बाधारहित वातावरण

यशिका दुबे

      इंदौर जिले में दिव्यांगजनों को बाधारहित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सुगम्य इंदौर अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। यह अभियान दो चरणों में चलेगा।

         इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि जिले में “सुगम्य इंदौर अभियान”  दिव्यांगजनों के लिए शहर को अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पहले चरण में जिले के सभी सार्वजनिक भवनों का सर्वे कर वहां दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी एकत्रित की जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में चिन्हित कमियों को दूर करते हुए भवनों में रैंप, रेलिंग, शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि दिव्यांगजनों को कहीं भी आवागमन में बाधा न हो। कलेक्टर ने बताया कि अभियान के क्रियान्वयन के लिए एक विशेष पोर्टल भी तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से सर्वे और कार्यों की मॉनिटरिंग की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग इस दिशा में जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि इंदौर को एक समावेशी और दिव्यांग-अनुकूल शहर के रूप में विकसित किया जा सके।

टिप्पणी करे