इंदौर में 20 मिनिट की झमाझम, सड़कें तरबतर

इंदौर। इंदौर शहर में सुबह से धूप के कारण उमस बनी हुई थी। दोपहर को अचानक बादल छा गए और लगभग 20 मिनिट तक तेज बारिश हुई। इसके कारण तापमान में गिरावट महसूस की गई। गौरतलब है कि जिले में जुलाई के शुरुआती 15 दिनों में महज 2.7 इंच पानी ही बरसा, जबकि इस अवधि में 8.5 पानी गिर जाना चाहिए था। मौसम विभाग का कहना है आगामी दो-तीन दिन में जिले में तेज बारिश के आसार हैं। पूरे महीने का औसत 17 इंच : जुलाई में 425.5 मिमी (17 इंच) औसत बारिश होती है। इस बार मजबूत सिस्टम नहीं … पढ़ना जारी रखें इंदौर में 20 मिनिट की झमाझम, सड़कें तरबतर

बिजली शिविरों में 11,300 शिकायतों का निराकरण

15 जिलों में 1510 स्थानों पर आयोजन इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए मालवा-निमाड़ के 15 जिलों में एक पखवाड़े के दौरान शिविर लगाए। कंपनी क्षेत्र में कुल 1510 स्थानों पर शिविरों के आयोजन में 11300 शिकायतों का निराकरण हुआ, त्वरित निराकरण से उपभोक्ताओं के चेहरे खिल उठे।मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक विकास नरवाल ने बताया कि राज्य शासन के निर्देश पर शिविरों का वृहद स्तर का कार्यक्रम बनाया गया था। इंदौर रीजन के लिए कार्यपालक निदेशक संजय मोहासे एवं उज्जैन रीजन के लिए मुख्य अभियंता … पढ़ना जारी रखें बिजली शिविरों में 11,300 शिकायतों का निराकरण

सीबीएसई ने 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए

परीक्षा परिणाम वेब साइट , मोबाइल एप,एसएमएस और फ़ोन पर उपलब्ध नई दिल्ली। केंन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में देशभर से 18 लाख से अधिक परीक्षार्थी षामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ूूwww.cbseresults.nic.in, http://www.results.gov.in और http://www.cbse.nic.in पर देखे जा सकते हैं। इन परीक्षा परिणामों को डिजिटल लाकर और उमंग मोबाइल एप पर भी देखा जा सकता है। इसके अलावा परीक्षा परिणाम देखने के लिए अन्य वेबसाइट भी उपलब्ध है। http://www.examresults.net ,  www.indiaresults.com , http://www.schools9.com , http://www.results.shikha , पर भी देखा जा सकता है | इसके अलावा … पढ़ना जारी रखें सीबीएसई ने 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए

विवाह समारोह में 20 मेहमानों की अनुमति

भोपाल : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिये राज्य शासन ने धार्मिक और वैवाहिक समारोह सहित अंतिम संस्कार के लिये नये दिशा-निर्देश जारी किये हैं। अपर मुख्य सचिव एस.एन. मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी किये हैं। नवीन दिशा-निर्देश अनुसार अब कोई भी धार्मिक कार्य/त्यौहार का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर नहीं किया जायेगा और न ही कोई धार्मिक जुलूस या रैली निकाली जायेगी। सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार की मूर्ति, झाँकी आदि स्थापित नहीं की जायेगी। आमजनों से अपेक्षा की गई है कि अपने-अपने घरों में ही पूजा-अर्चना करें। धार्मिक/उपासना स्थलों पर कोविड-19 के संक्रमण … पढ़ना जारी रखें विवाह समारोह में 20 मेहमानों की अनुमति

गरीब कल्याण अभियान अभियान से रोजगार और आजीविका के अवसर पैदा होंगे : तोमर

नई दिल्ली|केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छह राज्यों के ग्रामीण विकास मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गरीब कल्याण रोजगार अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए एक बैठक की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 20 जून, 2020 को शुरू किया गया गरीब कल्याण रोजगार अभियान बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और राजस्थान के 116 जिलों में चलाया जा रहा है। यह अभियान 125 दिन तक जारी रहेगा और इसमें 11 विभिन्न मंत्रालयों के अंतर्गत आने वाले 25 कार्यों को पूरा करने के लिए चिह्नित गया है। विभिन्न … पढ़ना जारी रखें गरीब कल्याण अभियान अभियान से रोजगार और आजीविका के अवसर पैदा होंगे : तोमर

भारत- यूरोपीय संघ ने असैन्य परमाणु करार को दिया अंतिम रूप

नई दिल्ली | भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने बुधवार को होने वाले डिजिटल शिखर सम्मेलन से पहले असैन्य परमाणु क्षेत्र में सहयोग के लिए एक मसौदा समझौते को 13 साल से हो रही बातचीत के बाद अंतिम रूप दिया है। 27-सदस्यों वाले संगठन के अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि शिखर सम्मेलन में दोनों पक्ष संबंधों को व्यापक बनाने, समुद्री सुरक्षा पर अलग से बातचीत शुरू करने और व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देने के अलावा सीबीआई और यूरोपोल के बीच प्रभावी सहयोग के लिए एक प्रक्रिया की शुरुआत की खातिर पांच साल का रोडमैप जारी करेंगे। शिखर बैठक में … पढ़ना जारी रखें भारत- यूरोपीय संघ ने असैन्य परमाणु करार को दिया अंतिम रूप

नगर निगम ने 681 लोगों पर लगाया अर्थदंड

इन्दौर । आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा निगम के समस्त स्वास्थ्य अधिकारी, झोनल अधिकारियो व सीएसआई को कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु शहर के मार्केट व दुकानो पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने के साथ ही मार्केट/दुकानो पर भीड लगाने लगातार एलाउंसमेंट व समझाईश देने के निर्देश दिये गये। इसके पश्चात भी कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन नही करने पर संस्थान/दुकान/मार्केट को सील करने के साथ ही नागरिको द्वारा सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने, मास्क नही लगाने, दुकान/संस्थान पर सेनिटाइजर नही रखने पर स्पाॅट फाईन करने के निर्देश दिये गये।आयुक्त सुश्री पाल के निर्देश के क्रम में समस्त झोन … पढ़ना जारी रखें नगर निगम ने 681 लोगों पर लगाया अर्थदंड

चांदी की पालकी चंद्रमोलेश्वर और हाथी पर सवार होकर निकले मनमहेश

श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर उज्जैन में बाबा महाकाल की दूसरी सवारी निकली। कोरोना वायरस के चलते इस बार बाबा महाकाल की सवारी के दर्शन करने के लिए भक्तों को इकठ्ठा होने की अनुमति नहीं है। शाम 4 बजे महाकाल की दूसरी सवारी मंदिर से निकली। जिसमें महाकाल बाबा के 2 रूपों दर्शन करने मिले। राजशाही ठाट-बाट के साथ चांदी की पालकी चंद्रमोलेश्वर और हाथी पर सवार होकर मनमहेश नगर भ्रमण पर निकले। मंदिर के बाहर बाबा महाकाल को गार्ड ऑफ आर्नर दिया गया। कोरोना को देखते हुए महाकाल की सवारी में इस बार भी मंदिर प्रशासन के अधिकारी … पढ़ना जारी रखें चांदी की पालकी चंद्रमोलेश्वर और हाथी पर सवार होकर निकले मनमहेश

इंदौर में चोइथराम सब्जी मंडी 4 दिन और जेल रोड मार्केट 3 दिन के लिए बंद

इंदौर जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ने के कारणों और रोकथाम के उपायों पर विचार करने के लिए कल जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। सांसद शंकर लालवानी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सभी विधायक और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। इंदौर जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन समिति ने भविष्य में लॉकडाउन पर भी विचार करने के संकेत दिए हैं। समिति ने निर्णय लिया कि, फिलहाल पूरे इंदौर शहर में लॉकडाउन नहीं किया जाए। अभी एक सप्ताह तक कोरोना संक्रमण को रोकने के दिशा निर्देशों का … पढ़ना जारी रखें इंदौर में चोइथराम सब्जी मंडी 4 दिन और जेल रोड मार्केट 3 दिन के लिए बंद

सीबीएसई के कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित

केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में 88.78 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल ने एक ट्विट में यह जानकारी दी है। परीक्षा परिणाम वेब साइट http://www.cbseresults.nic.in पर देखा जा सकता है। पढ़ना जारी रखें सीबीएसई के कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित