राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड में 90 पदों पर भर्ती

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड में सीनियर असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, जूनियर अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर की कुल 90 वैकेंसी निकली हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई शाम 5 बजे तक किया जा सकता है। कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा का संभावित तिथि 31 अगस्त, 2020 है।  पद व योग्यता का ब्योरासीनियर असिस्टेंट – 18 पदकिसी भी विषय में ग्रेजुएशनआयु – 18 से 27 वर्ष (आयु सीमा का निर्धारण 31 जुलाई 2020 से किया जाएगा) जूनियर असिस्टेंट – 5712वीं पास एवं कंप्यूटर की बेसिक नॉलेजआयु – 18 से 27 वर्ष (आयु सीमा … पढ़ना जारी रखें राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड में 90 पदों पर भर्ती

क्लर्क ने की ऐसी गलती, मिल गए 15 करोड़

मिशिगन। कहते हैं ऊपर वाला जब भी देता है, छप्पर फाड़ के देता है। ऐसा ही हुआ अमेरिका के मिशिगन में एक ट्रक ड्राइवर के साथ। उसे एक लाटरी क्लर्क ने गलती से उसके मांगे गए टिकट के स्थान पर … पढ़ना जारी रखें क्लर्क ने की ऐसी गलती, मिल गए 15 करोड़

अविश्वसनीय: वैज्ञानिकों ने खराब फेफड़ों को फिर किया जिंदा

न्यूयॉर्क| वैज्ञानिकों ने फेफड़ों के खराब हो जाने के बाद भी उन्हें स्वस्थ करने का तरीका खोज निकाला है। शोधकर्ताओं ने यह तकनीक ब्रेन-डेड (मस्तिष्क मृत) मरीजों से मिले छह खराब फेफड़ों पर आजमाई थी। फेफड़ों को रेस्पिरेटर यंत्र से जोड़कर इनमें सूअर का रक्त प्रवाहित किया, जिससे ये  24 घंटों में ही ‘जिंदा’ हो उठे। इस सफलता के बाद इंसानों में यह प्रयोग किया जाएगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी दान में मिले अधिकांश फेफड़े चंद घंटों में खराब हो जाते हैं। नई कामयाबी के बाद अब पहले से ज्यादा फेफड़े प्रत्यारोपण के लिए उपलब्ध रहेंगे। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में … पढ़ना जारी रखें अविश्वसनीय: वैज्ञानिकों ने खराब फेफड़ों को फिर किया जिंदा

किसानों की एक-एक इंच भूमि तक पानी पहुंचाएंगे: मुख्यमंत्री

भोपाल| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हम प्रदेश को आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाएंगे। इसके लिए खेती, किसान एवं गाँवों के अधिकाधिक विकास की आवश्यकता है। मध्यप्रदेश में सिंचाई क्षमताएं बढ़ाने के लिए विशेष कार्य हुए हैं। गत वर्षों में हमने प्रदेश में सिंचाई क्षमता को 7.5 लाख हैक्टेयर से 42 लाख हैक्टेयर तक पहुंचाया है, इसमें नाबार्ड का महत्वपूर्ण योगदान है। आगामी समय में हम प्रदेश में किसानों की एक-एक इंच भूमि तक पानी पहुंचाने के प्रभावी प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि नाबार्ड ने मध्यप्रदेश के लिए 1,425 … पढ़ना जारी रखें किसानों की एक-एक इंच भूमि तक पानी पहुंचाएंगे: मुख्यमंत्री

प्रदेश में एसिड अटैक पीड़ितों को मिलेगी 5 हजार रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता

भोपाल| प्रदेश में एसिड पीड़ितों को दी जाने वाली पेंशन के साथ-साथ अब उन्हें 5 हजार रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता भी दी जायेगी। पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद नि:शक्तजन विभाग द्वारा प्रस्तुत इस प्रस्ताव संबंधी फाईल पर सहमति दी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा दी जाने वाली पेंशन का भुगतान समय पर किया जाए। आयुक्त नि:शक्तजन श्री संदीप रजक ने अवगत कराया कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 में दिव्यांगता की सूची में 7 से बढ़ाकर 21 प्रकार की कर दी गई है। इसमें एसिड अटैक पीड़ितों को भी … पढ़ना जारी रखें प्रदेश में एसिड अटैक पीड़ितों को मिलेगी 5 हजार रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता

तीन राज्यों में भूकंप के झटके

नई दिल्ली|तीन राज्यों में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सबसे पहले हिमाचल प्रदेश फिर गुजरात और इसके बाद असम भूकंप के झटकों से दहल गया। हिमाचल प्रदेश के ऊना में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह तड़के 4.47 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.3 आंकी गई।  इसके बाद गुजरात में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह 7:40 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी … पढ़ना जारी रखें तीन राज्यों में भूकंप के झटके

सभी देवी-देवताओं को शंख से जल अर्पित किया जाता है, पर शिवजी को नहीं।

वेद मन्त्रों के द्वारा ही शिव का पूजन,अभिषेक, जप, यज्ञ आदि करके प्राणी शिव की कृपा सहजता से प्राप्त कर लेता है।  आपने देखा होगा कि शिव जी का अभिषेक कई चीजों से किया जाता है। शिवलिंग पर हमेशा जल की धारा गिरती रहती है लेकिन कभी भी शिव जी को शंख से जल अर्पित नहीं किया जाता है। जबकि सभी देवी-देवताओं को शंख से जल अर्पित किया जाता है। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को शंख बहुत प्रिय हैं। फिर भी शिव जी की पूजा में शंख का उपयोग नहीं किया जाता है। क्या आपने कभी सोचा है कि … पढ़ना जारी रखें सभी देवी-देवताओं को शंख से जल अर्पित किया जाता है, पर शिवजी को नहीं।

बुधवार के दिन इन बातों का रखे विशेष ध्यान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार के दिन कुछ कार्यों को करने से व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है। यहां हम ऐसे सात कार्य बताने जा रहे हैं जिनका बुधवार को विशेष ध्यान रखना चाहिए। ये कार्य इस प्रकार हैं। 1 बुधवार के दिन मां-बहन और बेटी समान स्त्रियों का अपमान कभी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होगा। आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। आप बड़े-बड़े कार्य को अपने बौद्धिक कौशल से आसानी से कर गुजरेंगे। आज के दिन मां और बहन समान महिला को हरे वस्त्र या चूड़िया दान करना चाहिए। … पढ़ना जारी रखें बुधवार के दिन इन बातों का रखे विशेष ध्यान

सशस्त्र बल कर सकेंगे 300 करोड़ रुपये तक की पूंजीगत खरीद

नई दिल्ली| रक्षा मंत्रालय ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध के मद्देनजर बुधवार को सेना के तीनों अंगों को 300 करोड़ रुपये तक की पूंजीगत खरीद का विशेष अधिकार प्रदान कर दिया जिससे कि उभरती आपात अभियानगत आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। सेना अधिकारियों ने बताया कि खरीद से संबंधित चीजों की संख्या को लेकर कोई सीमा नहीं है और आपात आवश्यकता श्रेणी के तहत प्रत्येक खरीद 300 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की नहीं होनी चाहिए। यह निर्णय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) की बैठक में हुआ। रक्षा मंत्रालय ने … पढ़ना जारी रखें सशस्त्र बल कर सकेंगे 300 करोड़ रुपये तक की पूंजीगत खरीद

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के 90 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू

कम आवेदन के कारण 40 पाठ्यक्रम के लिए सीईटी नहीं । इंदौर।  देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को नॉन सीईटी पाठ्यक्रमों को लेकर विज्ञापन निकाला है। इच्छुक विद्यार्थी 31 अगस्त … पढ़ना जारी रखें देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के 90 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू