कोरोना संक्रमण नियम तोड़ने पर वसूला जुर्माना

Indore News: Shops opened on both sides in many markets of Indore ...

इन्दौर। आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने निगम के समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, समस्त स्वास्थ्य अधिकारी, झोनल अधिकारियो, सीएसआई व रिमूव्हल के सुपरवाईजर व टीम को कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु प्रोटोकाॅल का पालन करने के लिये अलाॅउसमेंट कर समझाईश देने तथा प्रोटोकाॅल का उल्लंघन करने पर स्पाॅट फाईन करने के निर्देश दिये । जिसके अंतर्गत सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने, मास्क नही लगाने पर पुरे शहर में अभियान चलाकर स्पाॅट फाईन करने के निर्देश दिये गये।
आयुक्त सुश्री पाल के निर्देश के क्रम में निगम के समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, समस्त स्वास्थ्य अधिकारी, झोनल अधिकारियो, सीएसआई व रिमूव्हल के सुपरवाईजर व टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रो में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने पर 162, मास्क नही लगाने पर 955 एवं दुकान या संस्थान पर सैनिटाइजर नहीं रखने पर 77 दुकान के विरूद्ध स्पाॅट फाईन की कार्यवाही की । इस प्रकार कुल 1194 के विरूद्ध स्पाॅट फाईन कर कुल राशि रूपये 1 लाख 38 हजार से अधिक के स्पाॅट फाईन कर राशि वसूल की गई ।

टिप्पणी करे