बच्चों के अंडे का ठेला पलटाने के मामले में होगी जांच

रुपेन्द्रसिंह चौहान

इंदौर। पिपलिया हाना क्षेत्र में बच्चों के द्वारा लगाए गए अंडे के ठेले को पलटने के वीडियो सोश्यल मीडिया पर वायरल होने के बाद आज नगर निगम ने इस मामले में जांच बैठा दी। निगमायुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल ने इस मामले में अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह को जांच करने को कहा है अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने आज नगर निगम में बच्चों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। बच्चों ने कहा कि कल नगर निगम के कर्मचारी उनका ठेला हटाने आए थे। इस दौरान निगम कर्मियों ने अभद्रता की। बच्चों ने बताया कि वे जब ठेला लेकर भाग रहे थे तभी सड़क पर बड़ा गड्ढा होने के कारण ठेला पलट गया और सारे अंडे सड़क पर गिर कर फुट गए। अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने दो प्रत्यक्षदर्शियों और निगम के कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए। देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में कल वे जांच रिपोर्ट निगमायुक्त को सौंप देंगे।

टिप्पणी करे