मालवा-निमाड़ में 29 लाख उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली

MPPKVVCL Office Assistant Jobs: 504 Posts|Online Application

इंदौर| राज्य शासन एक सीमा तक हर माह बिजली उपभोक्ताओं को रियायती दर पर बिजली उपलब्ध करा रही है। अप्रैल, मई, जून माह में ही मालवा-निमाड़ में औसत 29 लाख उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली उपलब्ध करायी गई है। इसके लिए हर माह राज्य शासन 100 करोड़ की सहायता प्रदान करती है।
            मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक विकास नरवाल ने बताया कि 150 यूनिट माह या रोज 5 यूनिट की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। योजना में प्रथम 100 यूनिट तक बिजली कुल 100 रूपए में एवं शेष 50 यूनिट बिजली प्रचलित दर से प्रदान की जाती है। इसमें इंदौर शहर के दो लाख, इंदौर जिले में सवा तीन लाख, उज्जैन, धार, खरगोन में पौने तीन लाख एवं मालवा-निमाड़ क्षेत्र के सभी 15 जिलों में 29 लाख उपभोक्ता शामिल हुए है। इन्हें हर माह 100 करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। जून माह की खपत के आधार पर ही प्रत्येक उपभोक्ता को अधिकतम 510 रूपए की सब्सिडी मप्र शासन ने प्रदान की है। प्रत्येक बिल में उपभोक्ता को देय सब्सिडी का स्पष्ट उल्लेख भी होता है।

टिप्पणी करे