भारत का पहला सुपर सोशल मीडिया एप एलाइमेंट्स

Elyments- Indian Social Media App


दोस्तों भारत में 50 करोड़ से अधिक लोग सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। फेसबुक, वाट्सएप, ट्विटर सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म मौजूद है लेकिन इससे हमारी निजता पर लगातार खतरा बना हुआ है। हाल ही में चीन के 59 मोबाइल एप पर प्रतिबंध के साथ ही जरूरत महसूस की जा रही थी कि ऐसा कोई सोशल मीडिया एप आए जो पूरी तरह स्वदेशी हो।
ये तलाश खत्म हुई है एलाइमेंट्स एप के साथ। संभवतः देश का यह पहला मेड इन इंडिया सोशल मीडिया एप है। पांच जुलाई को देश के पहले ’सुपर सोशल मीडिया एप एलाइमेंट्स की शुरुआत उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कर रहे हैं।
आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशकर की प्रेरणा से एक हजार से अधिक आई टी प्रोफेशनल्स ने इस मोबाइल एप को तैयार किया है। भारत में बनी पहली सोशल मीडिया सुपर एप पहले से ही गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद है और इसे एक लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड कर लिया है। ।
इस मोबाइल एप के उपयोग करने में खास बात यह है कि इसके यूजर्स का डाटा देश में ही सुरक्षित रहेगा और यूजर्स की स्पष्ट सहमति के बिना किसी तीसरी पार्टी को नहीं दिया जाएगा। आठ से अधिक भारतीय भाषाओं में उपलब्ध इस एप में सोशल मीडिया फीड के अलावा ऑडियो-वीडियो कॉलिंग की भी सुविधा होगी।

टिप्पणी करे