सीबीएसई ने 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए

CBSE to conduct fresh exams for students who couldn't appear for ...

रीक्षा परिणाम वेब साइट , मोबाइल एप,एसएमएस और फ़ोन पर उपलब्ध

नई दिल्ली। केंन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में देशभर से 18 लाख से अधिक परीक्षार्थी षामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ूूwww.cbseresults.nic.in, http://www.results.gov.in और www.cbse.nic.in पर देखे जा सकते हैं। इन परीक्षा परिणामों को डिजिटल लाकर और उमंग मोबाइल एप पर भी देखा जा सकता है। इसके अलावा परीक्षा परिणाम देखने के लिए अन्य वेबसाइट भी उपलब्ध है। www.examresults.net ,  www.indiaresults.com , www.schools9.com , www.results.shikha , पर भी देखा जा सकता है | इसके अलावा IVRS टेलीफोन नंबर 011-24600399 डायल कर परीक्षा का परिणाम पता किया जा सकता है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने सभी सफल परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी है।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बुधवार 15 जुलाई को जारी कर दिया गया. इसी के साथ रिजल्ट की राह देख रहे 18 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार भी खत्म हो गया. पिछले साल 91.10 फीसदी बचे पास हुए थे. इस साल परीक्षा में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं. सीबीएसई ने गत सोमवार को ही 12वीं के नतीजे भी जारी किए थे, जिसमें 88.78 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे. इस बार बोर्ड ने मेरिट लिस्ट जारी नहीं करने का फैसला किया है.

परीक्षा परिणाम का आधार

जो विद्यार्थी तीन से ज्यादा विषयों में परीक्षा दे चुके हैं उनके रिजल्ट ‘तीन बेस्ट परफॉर्मिंग सब्जेक्ट’ के आधार पर घोषित किए गए हैं. यानी बेस्ट ऑफ थ्री के आधार पर एवरेज मार्क्स तय किया गया है | जिन विद्यार्थी ने तीन विषयों की ही परीक्षा दी है उनके रिजल्ट दो बेस्ट परफॉर्मिंग विषयों के आधार पर घोषित किए गए हैं. यानी बाकी के अंक बेस्ट ऑफ टू के आधार पर दिया गया है.

ऐसे पाएं मार्कशीट
दसवीं के परिणाम घोषित हो चुके हैं. ऐसे में स्टूडेंट्स अपनी डिजिटल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं. CBSE डिजीलॉकर और UMANG ऐप सहित विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्मों पर मार्कशीट समेत Migration Certificate और Pass Certificate भी प्रदान करेगा. DigiLocker अकाउंट क्रेडेंशियल छात्रों को CBSE के साथ रजिस्टर्ड उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजा गया है.

दसवीं की दोबारा परीक्षा नहीं
सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट भले ही जारी कर दिया है, लेकिन बोर्ड ने दोबारा परीक्षा का विकल्प भी खुला रखा है. इसके तहत 12वीं के स्टूडेंट्स अंकों में सुधार के लिए परीक्षा देने का विकल्प चुन सकते हैं. बोर्ड हालात सामान्य होने पर ऐसे छात्रों के लिए परीक्षा का आयोजन करेगा. लेकिन अगर स्थिति नहीं सुधरती है तो परीक्षा आयोजित नहीं होगी. हालांकि जहां तक दसवीं के छात्रों की बात है तो उन्हें दोबारा परीक्षा का विकल्प नहीं दिया गया है.

एसएमएस से ऐसे पाएं रिजल्ट
यदि वेबसाइट न खुले और इंटरनेट की कनेक्टिविटी न हो तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप एसएमएस के जरिये भी आसानी से अपना परिणाम हासिल कर सकते हैं. 10वीं का र‍िजल्‍ट देखने के ल‍िये छात्रों को यह ल‍िखना होगा-
cbse10rollnumberdate of birthschool numbercentre number लिखें और उसे 7738299899 पर भेज दें. रिजल्ट आपके मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाए|

टिप्पणी करे