देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के 90 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू

Fees Structure and Courses of Devi Ahilya Bai University, Indore 2020

कम आवेदन के कारण 40 पाठ्यक्रम के लिए सीईटी नहीं ।

इंदौर।  देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को नॉन सीईटी पाठ्यक्रमों को लेकर विज्ञापन निकाला है। इच्छुक विद्यार्थी 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया से 24 विभागों द्वारा संचालित 90 पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। 3,300 से ज्यादा सीटों के लिए काउंसलिंग होगी। अधिकांश विभाग में मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। सितंबर के अंतिम सप्ताह से कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद है।

कोरोना संक्रमण से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ने से नया शिक्षा सत्र तीन महीने देरी से शुरू किया जा रहा है। मई से होने वाली प्रवेश प्रक्रिया इस सत्र में दो महीने पिछड़ चुकी है। इस साल विश्वविद्यालय ने 40 से ज्यादा कोर्स सीईटी से अलग कर दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार पिछले साल इन कोर्स में कम आवेदन आए थे। इसके चलते यह फैसला लिया गया है। स्नातक-स्नातकोत्तर के अलावा 15 से ज्यादा डिप्लोमा कोर्स भी विद्यार्थियों के लिए रखे हैं। 30 सितंबर तक देना होगा परिणाम नॉन सीईटी में स्नातक-स्नातकोत्तर के 90 कोर्स रखे हैं। आवेदन के लिए विद्यार्थियों को 750 रुपए शुल्क देना है। 31 अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं, लेकिन स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को विवि ने 30 सितंबर तक स्नातक का अंतिम वर्ष का परिणाम देने का समय दिया है।

इन कोर्स में होगा प्रवेश

दीनदयाल उपाध्याय केंद्र : डिप्लोमा इन लॉजिस्टिक, बीवॉक (न्यूट्रिशियन, लैंडस्कैपिंग, हैंडीक्राफ्ट) एमवॉक इन इंटीरियर डिजाइन – लाइफ लॉग लर्निंग डिप्लोमा इन इंटीरियर डिजाइनिंग, पीजी डिप्लोमा, बीवॉक इंटीरियर डिजाइन, फैशन डिजाइन, एमए – आइईटी एमएससी इन एप्लाइड मैथेमैटिक्स बायोकेमिस्ट्री बीएससी इन बायोलॉजिकल साइंस – बायोटेक्नोलॉजी एमएससी (केमेस्ट्री, जेनेस्टी इंजीनियरिंग, बायो टेक्नोलॉजी) – केमिकल साइंस एमएससी (केमेस्ट्री, फार्मा) -कंप्यूटर साइंस पीजीडीसीए, बीसीए, एमएससी (कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) -डाटा साइंस एमएससी (डाटा साइंस एंड एनालिसिस) – इकॉनोमिक एमए इन इकॉनोमिक्स – एजुकेशन बीएड, एमएड -इलेक्ट्रॉनिक्स सटिंफ‍िकेट कोर्स, पीजी डिप्लोमा, बीएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स, फिजिक्स, मैथ्स,) बीएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, मैथ्स), एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन) -इंस्ट्रूमेंटेशन एमएससी इन इंस्टूमेंटेशन – पत्रकारिता डिप्लोमा इन स्क्रिप्ट-फोटोग्राफी, बैचलर ऑफ जर्नलिज्म – स्कूल ऑफ लैंग्वेज तीन महीने का सर्टीफिकेट कोर्स, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, बीए, एमए (5 अलग-अलग विषयों में) – लॉ एलएलएम – लाइब्रेरी एंड इंर्फोमेशन साइंस बैचलर ऑफ लाइब्रेरी और मास्टर इन लाइब्रेरी – लाइफ साइंस एमएससी (इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी, लाइफ साइंस) – मैथेमैटिक्स एमए और एमएससी मैथ्स – फार्मेसी बैचलर ऑफ फार्मेसी – फिजिक्स एमएससी फिजिक्स और फिजिक्स-मटेरियल साइंस – सोशल साइंस चार-चार विषयों में सर्टीफिकेट कोर्स और स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स, बीए, बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू, एमए – योग पीजी डिप्लोमा इन योग, बीएससी योग साइंस, एमए इन योग – आइएमएस एमबीए एग्जीक्यूटिव – सिंधी शोध पीठ सर्टिफिकेट कोर्स और डिप्लोमा इन सिंधी लैग्वेज

टिप्पणी करे