
इंदौर। इंदौर शहर में सुबह से धूप के कारण उमस बनी हुई थी। दोपहर को अचानक बादल छा गए और लगभग 20 मिनिट तक तेज बारिश हुई। इसके कारण तापमान में गिरावट महसूस की गई। गौरतलब है कि जिले में जुलाई के शुरुआती 15 दिनों में महज 2.7 इंच पानी ही बरसा, जबकि इस अवधि में 8.5 पानी गिर जाना चाहिए था। मौसम विभाग का कहना है आगामी दो-तीन दिन में जिले में तेज बारिश के आसार हैं।
पूरे महीने का औसत 17 इंच : जुलाई में 425.5 मिमी (17 इंच) औसत बारिश होती है। इस बार मजबूत सिस्टम नहीं बन रहे हैं। इस कारण इंदौर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश नदारद है। पिछले साल 1 जून से 15 जुलाई तक 363 मिमी (14 इंच) बारिश हो गई थी।

