सरकारी नौकरी : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में 789 पदों पर भर्ती

Modi govt begins massive drive for women in forces - India News

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने पैरामेडिकल स्टाफ समेत सैकड़ों अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.crpf.gov.in पर नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है। इन पदों के लिए कुल 789 पदों पर भर्ती होनी है। 

आवेदन की जानकारी
इन पदों के लिए होने वाली भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 जुलाई 2020 से शुरू होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2020 है। 

कब होगी लिखित परीक्षा 
इन पदों पर लिखित परीक्षा के जरिए भर्ती की जाएगी। लिखित परीक्षा 20 दिसंबर 2020 को ली जाएगी।

 इन शहरों में होगी परीक्षा
नई दिल्ली, हैदराबाद, गुवाहाटी, जम्मू, प्रयागराज, अजमेर, नागपुर, मुजफ्फरपुर, पल्लीपुरम

जरूरी योग्यताएं
इस भर्ती में कई अलग-अलग पद हैं। विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा भी अलग-अलग मांगी गई है। सब इंस्पेक्टर के लिए 30 साल, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के लिए 20 से 25 साल, हेड कॉन्सटेबल के लिए 18 से 25 साल, हेड कांस्टेबल (जूनियर एक्सरे असिस्टेंट/लेबोरेटरी असिस्टेंट / इलेक्ट्रीशियन) के लिए 20 से 25 साल, हेड कांस्टेबल (स्टीवर्ड) और कॉन्सटेबल के लिए 18 से 23 साल निर्धारित किए गए हैं|

(पदों की विस्तृत जानकारी के लिए देखें आधिकारिक वेबसाइट)

6 विचार “सरकारी नौकरी : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में 789 पदों पर भर्ती&rdquo पर;

टिप्पणी करे