वैश्विक संगीत की दुनिया का चमकता सितारा – टेलर एलिसन स्विफ्ट

गरिमा दुबे

जीवन में इतिहास वो ही रचते हैं जिनमें लक्ष्य भेदने की ललक होती है। लेकिन ये बात भी सच है कि पूत के पांव पालने में समझ आ जाते हैं। ऐसी ही प्रतिभा है अमेरिका की टेलर एलिसन स्विफ्ट। चौथी कक्षा में राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता जीतने वाली टेलर आज दुनिया की महानतम गायक और संगीतकार हैं।
अमेरिका के वयोमिसिंग पेंसिलवानिया के बोरो में 13 दिसंबर 1989 को जन्मी टेलर यूं ही नहीं संगीत की दुनिया में शीर्ष पर हैं। उन्होंने 10 वर्ष की उम्र से ही गीत लिखना और मेलों में गाना शुरु कर दिया। स्विफ्ट ने 12 साल की उम्र से गाने लिखना और 12 तार वाला गिटार बजाना शुरू किया। जब स्विफ्ट 15 साल की हुई तब उसने RCA रेकोड्स का प्रस्ताव ठुकरा दिया, क्यूंकि वह उनके मुताबिक नहीं था। उसके बाद स्विफ्ट ने नाशविला के संगीत लेखकों के स्थान, द ब्लु बर्ड कैफे पर गायन-वादन शुरू कर दिया। 14 साल की आयु में, वह सोनी/ATV पब्लिशिंग की सबसे कम उम्र की संगीत-लेखक कर्मचारी बनी।
स्विफ्ट ने अपनी पहली एकल एल्बम “टीम मकगरा“ 2006 में निकाली। इसी साल “स्वयं अभिजात“ एलबम को बिलबोर्ड-200 में उन्नीसवां नंबर मिला और 39 हजार कापियां पहले हफ्ते में ही बिक गई। बाद में यह बिलबोर्ड टॉप कंट्री एलबम्स के पहले नंबर पर और बिलबोर्ड-200 के पांचवे नंबर पर पहुँच गया। अक्टूबर 2007 में, स्विफ्ट को नाशविला अंतरष्ट्रीय गीत लेखक एसोसिएशन ने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गीत लेखक के पुरस्कार से सम्मानित किया। वे इस पुरस्कार को हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की कलाकार हैं।

Taylor Swift provoked fans to go after Scooter Braun and now he's ...

एल्बम बिक्री में वैश्विक रिकार्ड
स्विफ्ट ने 11 नवम्बर 2008 को संयुक्त राष्ट्र अमरीका में अपनी एल्बम फिअरलेस जारी की। एल्बम ने बिलबोर्ड-200 एल्बम चार्ट पर पहला स्थान हासिल किया। इसकी 5 लाख 92 हजार 304 प्रतियां बिक गई। देश के किसी भी कलाकार की इतनी अधिक संख्या में बिकने वाली यह पहली एल्बम थी। इसके 13 में से 11 गीत लंबे समय तक हॉट-100 की सूची में षामिल रहे। इन गीतों की लोकप्रियता इतनी अधिक हो चुकी थी कि इसका एक गीत 2009 के ग्रीष्म कालीन ओलम्पिक के लिए भी चुना गया। 2009 में स्विफ्ट का “लव स्टोरी“ गीत देष के षीर्ष गीत में शामिल हो गया। इसके अलावा इसी साल “यू बिलोंग विद मी“ मेन स्ट्रीम टॉप-40 में पहले स्थान पर पहुंच गया। स्विफ्ट के एल्बम “क्रेज़िअर“ को 44वें राष्ट्रीय संगीत अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया। इसके अलावा उन्हें अकादमी का माइलस्टोन पुरस्कार भी दिया गया।

2020 NME Awards Recap: Taylor Kisses Joe, Slowthai Drama


स्विफ्ट के गीतों में जीवन दर्शन
स्विफ्ट के गीत उनके जीवन का दर्शन है। उन्होंने जीवन में जो महसूस किया उसे गीत के रूप में कागजों पर उतार दिया। वे कहती हैं कि उनके एल्बम जीवन की डायरी है। जीवन की सच्चाई से जुड़े इन यथार्थ गीतों को लोगों ने अपने जीवन के अधिक समीप माना और उसे स्वीकार किया।
संगीत और समाजसेवा में अग्रणी स्विफ्ट
21 सितम्बर 2007 को स्विफ्ट ने बच्चों को ऑनलाइन हिंसा से बचाने के लिए एक मुहिम शुरु की है। इंटरनेट यौन क्रिया अपराधों से निपटने के लिए लगातार काम कर रही हैं। वे लगातार समाज सेवा से जुड़े कार्यों के लिए दान कर रही हैं। संगीत का शीर्ष मुकाम हासिल करने के बाद अब वे समाज सेवा में भी अपना एक स्थान बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

टिप्पणी करे