आइजोल। देश के राज्य मिजोरम में विद्यालय खोल दिए गए थे लेकिन दो निजी विद्यालयों के 15 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित होने के बाद एक बार फिर विद्यालयों को बंद करने का फैसला लिया गया है।
रविवार को 58 और संक्रमित मिलने से रविवार को राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,447 हो गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार आइजोल जिले में सबसे अधिक 44 नए मामले सामने आए। इसके अलावा नाहतियाल और कोलासिब में पांच-पांच और सरछिप तथा खावजोल में दो-दो लोग संक्रमित पाए गए। इस बीच, मिजोरम सरकार ने स्थानीय स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने पर सोमवार से 10वीं और 12वीं कक्षाओं के छात्रों के लिये खोले गए स्कूलों को दोबारा बंद करने का निर्णय लिया है। इन स्कूलों को 16 अक्टूबर को खोला गया था। (एजेंसी)


Nice information
पसंद करेंपसंद करें