गो-कैबिनेट की पहली बैठक के लिए आगर-मालवा जिले के गो-अभयारण्य में तैयारी जारी

आगर-मालवा। आगर-मालवा जिले में सालरिया गो अभयारण्य में 22 नवंबर को पहली गो कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान गो कैबिनेट की पहली बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कैबिनेट में आने वाले अतिथियों के लिए अभयारण्य के समीप दो हेलीपेड तैयार किए जा रहे हैं। यहां गायों के लिए बने शेड्स को भी अलग-अलग नामकरण कर सुसज्जित किया जा रहा है।

एशिया का पहला यह गो अभयारण्य

एशिया का पहला यह गो अभयारण्य 2017 में लोकार्पित किया गया। इसकी नींव 2012 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रखी थी। अभयारण्य में गोपालन के साथ ही अनुसंधान केंद्र संचालित किए जाने का प्रावधान भी कार्ययोजना में शामिल है।अभयारण्य सुसनेर से करीब 17 किमी दूर जंगल में स्थित है। अभयारण्य में छह हजार गायों को रखने की क्षमता है। अभी करीब चार हजार गायों का पालन-पोषण यहां हो रहा है। आमतौर पर इस परिक्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी रहती है। इसका निदान भी करने की तैयारी में प्रशासन जुटा है। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान कई निर्माण कार्य की आधारशिला भी रखेंगे|

टिप्पणी करे