अनोखा रिकार्ड: हर एक घंटे में बनाई 1 .4 किमी सड़क

18 घंटे में बना दिया 25.54 किलोमीटर राजमार्ग

नई दिल्ली| केंद्र सरकार ने सड़क निर्माण को लेकर एक रिकॉर्ड दर्ज किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने महज 18 घंटे में 25.54 किमी एकल मार्ग का निर्माण कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करा लिया है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर बताया कि चार लाइनों के राजमार्ग की एक सड़क मात्र 18 घंटों में तैयार कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट किया कि सोलापुर-विजापुर राजमार्ग पर 4-लेनिंग कार्य के अंतर्गत 25.54 किलोमीटर के एकल मार्ग निर्माण कार्य को 18 घंटे में पूरा किया है, जिसे ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वर्तमान में सोलापुर-विजापुर राजमार्ग के 110 किमी का कार्य प्रगति पर है जो अक्तूबर 2021 तक पूरा हो जाएगा।

इसी महीने एक और रिकॉर्ड भी

केंद्र सरकार इसके अलावा इसी महीने एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था। सरकार ने चार लेन के राजमार्ग पर सबसे ज्यादा मात्रा में कंक्रीट बिछाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। ये राजमार्ग ग्रीनफील्ड दिल्ली-वड़ोदरा-मुंबई आठ लेन परियोजना का हिस्सा है। इस पर स्वचालित अल्ट्रा आधुनिक कंक्रीट पेवर मशीन से काम किया जा रहा है। 

टिप्पणी करे