10वीं पास के लिए उत्तर मध्य रेलवे में 480 रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत उत्तर मध्य रेलवे में अनेक पदों के लिए भर्तियां हो रही हैं। उत्तर मध्य रेलवे के डीआरएम झांसी कार्यालय की ओर से अपरेंटिस के 480 रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रेलवे में अपरेंटिस की इस भर्ती के लिए, उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं देना होगा। आवेदकों के चयन के लिए एक मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। फिर इसी मेरिट सूची के जरिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। 

रेलवे द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तर मध्य रेलवे ने 480 पदों के लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना भी जारी की है।  उत्तर मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ncr.indianrailways.gov.in पर 17 मार्च, 2021 से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। यहां फिटर, वेल्डर, मैकेनिक, कारपेंटर और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड्स के लिए कुल 480 अपरेंटिस पदों पर रिक्तियां निकाली गईं हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार खबर के अंत में दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से अपनी योग्यतानुसार पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 16 अप्रैल, 2021 तक सक्रिय रहेगी। 

रिक्तियों का विवरण

 ट्रेड    श्रेणी    कुल

सामान्य ओबीसी एससी  एसटी

फिटर   145         77           43           21           286

वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिकल)     6              3              1              1              11

मैकेनिक (डीएसएल)     42           23           13           6              84

कारपेंटर 6              3              1              1              11

इलेक्ट्रिशियन    44           24           13           7              88

कुल पद 241         132         71           36           480 

शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा

अपरेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा की परीक्षा या मान्यता प्राप्त बोर्ड से इसके समकक्ष परीक्षा (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होना जरूरी है।

नियमानुसार आयु में छूट लागू 

विस्तृत शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिसूचना देखें। जबकि आवेदक की उम्र 17 मार्च, 2021 को न्यूनतम आयु 15 वर्ष से कम न हो और अधिकतम 24 वर्ष से अधिक न हो। हालांकि, SC/ST/OBC/PH/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार आयु में छूट लागू होगी।  आधिकारिक वेबसाइट http://www.ncr.indianrailways.gov.in| -AU

टिप्पणी करे