भारत त्यौहारों का देश है। हर त्यौहार का अपना महत्व है। त्यौहार हमारे जीवन में उल्लास और उमंग भर देते हैं। फागुन मास में पूर्णिमा के दिन होलिका दहन के बाद अगले दिन रंग धुलेंडी हमारे जीवन में रंग और खुशियां घोल देती है। वृंदावन और मथुरा में खेली जाने वाली होली तो देश-दुनिया में चर्चित हो चुकी है। ज्योतिष शास्त्र में होली का विशेष महत्व है। इस दिन अपनी राशि के अनुसार रंग का प्रयोग करना बेहद ही लाभकारी माना जाता है। अपनी राशि के अनुसार रंगों का यदि आप प्रयोग करेंगे तो आपकी जीवनधारा एक नई दिशा में चलने लगेगी।

मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि वालों को लाल और पीले रंग से होली खेलना चाहिए। इन रंगों से होली खेलने से आपके जीवन में प्यार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आपकी कार्य करने की ऊर्जा में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक यदि सफेद कपड़े पहनकर नारंगी और बैंगनी रंग से होली खेलेंगे तो उनके सौभाग्य में वृद्धि होती है। उनके रूके कार्य पूर्ण होने लगेंगे।
मिथुन राशि
होली के दिन मिथुन राशि के जातकों को होली के दिन हरे रंग का प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी और आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए होली एक विशेष अवसर है। यदि इस राषि वाले सफेद कपड़े पहनकर होली खेलते हैं तो उन्हें धन और यश के साथ मन की शांति भी मिलती है।
सिंह राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि के लोग यदि पीले, लाल और नारंगी रंग से होली खेलते हैं तो उनके कार्य में सहयोग देने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक अपनी आर्थिक दशा को सुधारने के लिए रंगों के इस त्यौहार को हरे, भूरे और नारंगी रंग से मनाएं। इसके साथ ही जीवन में समृद्धि का आगमन होगा।
तुला राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि तुला राशि के जातक सफेद और हल्के गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर होली खेलेंगे तो उन्हें जीवन के प्रयासों में सकारात्मक परिणाम मिलने लगेंगे।
वृश्चिक राशि
होली के दिन वृश्चिक राशि के जातक लाल, कत्थई और पीले रंग से होली खेलें। ऐसा करने से आपके आर्थिक संकट दूर होने की संभावना रहती है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को यदि अपने परिजन से परस्पर संबंधों को मजबूत बनाना है तो उन्हें लाल और पीले रंग से होली खेलना चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि के लोग नीले और काले रंग का प्रयोग करें। ऐसा करने से आपको शीध्र ही अपने लक्ष्य की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि के लोग यदि काला, बैंगनी और लाल रंग के गुलाल का प्रयोग करेंगे तो उन्हें कठिन परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में आसानी रहेगी।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को होली के दिन पीला रंग शिवलिंग पर चढ़ाने के बाद ही होली खेलने जाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में समृद्धि आती है।

