धर्मेंद्र उपाध्याय
बेटमा। खेल में लोग अपना झगड़ा भूल जाते हैं और आज खेल की वजह से झग़डे हो रहे हैं यह चिंता की बात है। हम थोड़ी सी नादानी करते हैं परन्तु उसकी सजा बरसों बरस तक हमको भुगतनी पड़ती है । थोड़ा सा धैर्य बड़े विवाद को टाल सकता है । पुराना जो हो गया है उसको भूले, हमको आगे कैसे बढ़ना है यह देखे। दुनिया की बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान केवल बातचीत है, भाईचारा है। भाईचारा तभी सम्भव है जब हमारे दिल मिले हो और विश्वास हो। यह बात पश्चिम एसपी महेशचंद्र जैन ने गुरुवार शाम को थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान उपस्थित लोगों से कही। गत दिवस नगर में घटी घटना को लेकर उन्होंने कहा की वीडियो फुटेज में दिखने वाले सभी लोगों को आरोपी बनाया जाएगा लेकिन घटनाक्रम या उस दौरान जो लोग नही थे अगर उनके नाम दर्ज हैं तो हम उसको जबरजस्ती आरोपी नही बनाएंगे ।
बैठक को एडीएम राजेश तंवर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गोपालसिंह चौधरी, शहर काजी डा. इरशाद अली , नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष धर्मविरसिंह चौहान, हाजी अब्दुल कलाम, मूलचंद शर्मा, सलीम खान, डा सरफराज ने सम्बोधित करते अपनी बात रखी। बैठक में बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देने , अगर कोई निर्दोष है तो उसे परेशान नही करने के साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की बात कही गई। साथ घटना को लेकर पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की गई। संचालन रामनिवास दाऊ ने किया। आभार एसआई रोशनी जेन ने माना। एडिशनल एसपी प्रभारी महु शशिकान्त कनकने ,एसडीओपी आशुतोष मिश्रा, थाना प्रभारी संजय शर्मा, नायाब तहसीलदार विनोद पाठक भी उपस्थित थे। शब्बीर जागीरदार, केलाश भांगड़िया, मोहनसिंह कछावा, फिरोज आरिफ, कमल कुमरावत, शशी जायसवाल, बंटी कुमरावत, नरेंद्र सूर्यवंशी, कलीम बोहरा, संजय जाट, सफदर खा, भूरा भाई चूड़ी वाला, मेहबूब खा, अजय खंडेलवाल, तोलाराम चौधरी आदि उपस्थित थे।

