लोकसभा निर्वाचन-2024 अन्तर्गत इंदौर जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतू स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। मतदाताओं को जागरूक करने हेतु दिव्यांगजनों द्वारा भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इसी के तहत संस्था महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ की दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्राओं एवं स्टाफ द्वारा मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांग छात्राएं शामिल हुईं।
लोकसभा निर्वाचन 2024 में रहेगी दिव्यांग कर्मचारियों की भागीदारी
लोकसभा निर्वाचन 2024 में दिव्यांग कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित हो, इस हेतु कलेक्टर कार्यालय के देवी अहिल्याबाई होल्कर ऑडिटोरियम में 300 से अधिक दिव्यांग कर्मचारियों से चर्चा की गई। 90 कर्मचारियों ने निर्वाचन में कार्य करने के लिए अपनी सहमति प्रदान की गई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र रघुवंशी जी, नेशनल मास्टर ट्रेनर आर. के. पांडे, सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती सुचित्रा तिर्की उपस्थित रहे।

