होल्कर विज्ञान महाविद्यालय में बनेगा 500 सीट की क्षमता का ऑडिटोरियम

इंदौर| जिला प्रशासन ने शहर के छह प्रमुख शासकीय परिसरों और संस्थानों के पुर्नघनत्वीकरण की योजना के तहत प्रारंभिक परियोजना का अनुमोदन किया है। कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में इन परियोजनाओं के प्रारंभिक परियोजना प्रतिवेदन (पीपीआर) का अनुमोदन किया गया। अब इन्हें अंतिम स्वीकृति हेतु राज्य स्तरीय साधिकार समिति को भेजा जाएगा। जिन परिसरों का कायाकल्प प्रस्तावित है, उनमें श्री वैष्णव पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, होलकर साइंस कॉलेज, आईटीआई संस्थान, नेहरू नगर और एलआईजी कॉलोनी स्थित आवासीय संकुल तथा एबी रोड का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शामिल हैं।प्रस्तावित परियोजना के तहत इन संस्थानों और परिसरों की पुरानी और जर्जर इमारतों को हटाकर आधुनिक भवन, इंडोर स्पोर्ट्स हॉल, स्टेडियम, छात्रावास, स्मार्ट क्लासरूम और अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

 होल्कर विज्ञान महाविद्यालय में प्रशासकीय भवन, छात्रावास, 500 सीट का ऑडिटोरियम, इंडोर स्पोर्ट्स हॉल, स्टेडियम, परीक्षा विभाग भवन और कर्मचारियों के आवास बनेंगे। आईटीआई परिसर में छात्रावास भवन और स्टेडियम का निर्माण होगा। श्री वैष्णव पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की चिन्हित जमीन पर प्रशासकीय भवन, वर्कशॉप, आवासीय भवन, इंडोर स्पोर्ट्स हॉल, छात्रावास, पुराने भवनों का नवीनीकरण तथा स्मार्ट क्लास और लैब बनाए जाएंगे। नेहरू नगर और एलआईजी कॉलोनी स्थित जर्जर आवासीय संकुलों और एबी रोड के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का पुर्ननिर्माण किया जाएगा।

टिप्पणी करे