16 से 23 जून तक चलेगी कक्षा 5वीं एवं 8वीं की पुनः परीक्षा

राज्य शिक्षा केंद्र ने परीक्षा तिथि में किया संशोधन , जारी की समय-सारिणी

भोपाल।राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा कक्षा 5वीं एवं 8वीं की पुनः परीक्षा की तिथियों में संशोधन किया गया है। इस संबंध में समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार पुनः परीक्षा का आयोजन 16 जून से 23 जून तक किया जाएगा। इसके बाद 24 से 28 जून के बीच उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि पुनः परीक्षा के आयोजन संबंधी अन्य सभी पूर्व निर्देश यथावत रहेंगे।

टिप्पणी करे