प्रदेश का पहला डबल लेयर फ्लाईओव्हर ब्रिज इंदौर में शुरू

इंदौर | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में मध्यप्रदेश के पहले डबल लेयर फ्लाईओव्हर ब्रिज की एक भुजा का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने लवकुश चौराहा पर 175 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित इस ब्रिज को आधुनिक तकनीक और उन्नत इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि इंदौर और विकास एक दूसरे के पर्याय हैं।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिहंस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए यह फ्लाईओव्हर इंदौर-उज्जैन मार्ग पर बढ़ते यातायात के सुगम संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। इसके  माध्यम से यात्रा समय में कमी, ईंधन की बचत, यातायात जाम में राहत तथा नागरिकों को  सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। इस ब्रिज का निर्माण इंदौर विकास प्राधिकरण ने किया है। लगभग 1450 मीटर लंबाई के इस फ्लाईओव्हर के निर्माण में 22 मीटर की ऊँचाई पर 65 मीटर लंबे एवं 24 मीटर चौड़े स्पान पर दो 400-400 टन वजनी स्टील बो-स्ट्रिंग गर्डर स्थापित किए गए हैं। कुल 800 टन स्टील संरचना का उपयोग इस परियोजना को प्रदेश की महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग उपलब्धियों में शामिल करता है।

टिप्पणी करे