इंदौर | युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, इनोवेशन एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसर एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय इंदौर द्वारा 3 अगस्त 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय “युवा संगम” रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नन्दानगर (परदेशीपुरा) इंदौर में प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
उप संचालक रोजगार पी. एस. मंडलोई ने बताया कि मेले में प्रतिष्ठित कंपनियाँ 650 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती करेगी, जिसमें ऑफिस बॉय, कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव, बैक ऑफिस एसोसिएट, एचआर इंटर्न, सेल्स ऑफिसर, रिलेशनशिप मैनेजर, एडमिन कोऑर्डिनेटर, वीडियो एडिटर, स्टिचिंग ऑपरेटर, प्रेसमैन, कटिंग ऑपरेटर, पैकिंग स्टाफ, एग्जीक्यूटिव लॉजिस्टिक्स, मशीन ऑपरेटर, सीएनसी ऑपरेटर, वीएमसी सीएमसी ऑपरेटर, प्रेस ऑपरेटर, वेल्डिंग ऑपरेटर, टूल रूम ऑपरेटर, इलेक्ट्रिकल पद, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, सोर्सिंग ऑफिसर, काउंसलर, मोबिलाइज़र, ट्रेनर, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रीशियन, प्रोडक्शन इंजीनियर, वेल्डर, वेयरहाउस एसोसिएट, फैक्ट्री हेल्पर तथा कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव (फिटर/टर्नर/मशीनिष्ट आदि) के पद शामिल है।
इस रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष तक के ऐसे आवेदक भाग ले सकते हैं, जिनकी शैक्षणिक योग्यता 8वीं से लेकर स्नातकोत्तर, बी.फार्मा, आईटीआई एवं डिप्लोमा तक हो। इच्छुक युवा समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड एवं आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियाँ लेकर मेले में शामिल हो सकते हैं।

