मप्र में 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित

मध्य प्रदेश बोर्ड ने शनिवार को दसवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए। 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। बोर्ड ने 11.5 लाख विद्यार्थियों के दसवीं के परिणाम जारी किए। इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 62.84 फीसदी रहा है। पिछले साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 61.32 फीसदी रहा था। इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में 3,42,390 छात्रों को पहले डिवीजन में रखा गया है। दसवीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कों का पास प्रतिशत 60.09 और लड़कियों का पास प्रतिशत 65.87 रहा है। भिंड के अभिनव शर्मा ने दसवीं कक्षा में … पढ़ना जारी रखें मप्र में 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित

16 जुलाई से हर घर बनेगा विद्यालय

भोपाल :जुलाई 1, 2020 आगामी 16 जुलाई 2020 से मध्यप्रदेश में विद्यर्थियों के लिए उनका घर ही विद्यालय होगा। दूरदर्शन एवं डिजीलेप के साथ साथ घर पर विद्यार्थी कैसे पढें की कार्ययोजना के संबंध में आज फेसबुक लाइव से 2 लाख सहयोगी जुड़े। कोरोना संकट काल में विद्यार्थियों की शैक्षिक निरंतरता बनाए रखने के लिए, लोक शिक्षण संचालनालय ने ”हमारा घर हमारा विद्यालय” योजना के क्रियान्वयन की रूपरेखा से अवगत कराया। अब 16 जुलाई से कक्षा 9 से 12 के बच्चे घर पर ही स्कूली वातावरण में अध्ययन करेंगें| श्रीमती रश्मि अरुण शमी ने ऑनलाइन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए … पढ़ना जारी रखें 16 जुलाई से हर घर बनेगा विद्यालय