इंदौर में चोइथराम सब्जी मंडी 4 दिन और जेल रोड मार्केट 3 दिन के लिए बंद

इंदौर जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ने के कारणों और रोकथाम के उपायों पर विचार करने के लिए कल जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। सांसद शंकर लालवानी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सभी विधायक और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। इंदौर जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन समिति ने भविष्य में लॉकडाउन पर भी विचार करने के संकेत दिए हैं। समिति ने निर्णय लिया कि, फिलहाल पूरे इंदौर शहर में लॉकडाउन नहीं किया जाए। अभी एक सप्ताह तक कोरोना संक्रमण को रोकने के दिशा निर्देशों का … पढ़ना जारी रखें इंदौर में चोइथराम सब्जी मंडी 4 दिन और जेल रोड मार्केट 3 दिन के लिए बंद

ऑनलाइन होगी आगँनवाड़ी केन्द्रों की निगरानी

भोपाल |आगँनवाड़ी केन्द्रों को नियमित रूप से खोलने के लिए नए एप कॉमन एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर (CAS) का उपयोग किया जा रहा है। एप के माध्यम से मॉनिटरिंग की नई व्यवस्था में अब आगँनवाड़ी कार्यकर्ता की केन्द्र में समय पर उपस्थिति … पढ़ना जारी रखें ऑनलाइन होगी आगँनवाड़ी केन्द्रों की निगरानी

781 करोड़ रुपए में बनेगा 309 किमी लंबा चंबल एक्सप्रेस वे

भोपाल| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चंबल एक्सप्रेस-वे के बनने से प्रदेश के बीहड़ एवं पिछड़े क्षेत्र को औद्योगिक सेक्टर के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे इस प्रोजेक्ट को ‘चम्बल एक्सप्रेस-वे’ नहीं ‘चम्बल प्रोग्रेस-वे’ के रूप में देखते हैं। केन्द्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी चंबल एक्सप्रेस-वे पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसमें भारतमाला के अंतर्गत मात्र 50 प्रतिशत भूमि नि:शुल्क उपलब्ध कराने का प्रावधान है। मध्यप्रदेश सरकार इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 421 करोड़ … पढ़ना जारी रखें 781 करोड़ रुपए में बनेगा 309 किमी लंबा चंबल एक्सप्रेस वे

ग्रामीण पथ-शहरी पथ विक्रेता योजना में मिलेंगे 10 हजार रूपये

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शहरी पथ विक्रेता योजना में ग्रामीण पथ विक्रेताओं को भी जोड़ा जायेगा। उनको भी 10 हजार रूपये बैंक से दिलवाए जायेंगे, गांरटी राज्य सरकार लेगी, ताकि काम-धंधा फिर से पटरी पर आ सके। केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा ब्याज अनुदान दिया जायेगा। गरीबों की शहरी पथ विक्रेता योजना को मध्यप्रदेश में सबसे पहले लागू कर पंजीयन की प्रक्रिया शहरी असंगठित कामगार पोर्टल के माध्यम से शुरू की गई। अभी तक पोर्टल पर 8 लाख से अधिक पथ विक्रेताओं का पंजीयन हो चुका है। पंजीकृत वेंडर्स के दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा … पढ़ना जारी रखें ग्रामीण पथ-शहरी पथ विक्रेता योजना में मिलेंगे 10 हजार रूपये

16 जुलाई से हर घर बनेगा विद्यालय

भोपाल :जुलाई 1, 2020 आगामी 16 जुलाई 2020 से मध्यप्रदेश में विद्यर्थियों के लिए उनका घर ही विद्यालय होगा। दूरदर्शन एवं डिजीलेप के साथ साथ घर पर विद्यार्थी कैसे पढें की कार्ययोजना के संबंध में आज फेसबुक लाइव से 2 लाख सहयोगी जुड़े। कोरोना संकट काल में विद्यार्थियों की शैक्षिक निरंतरता बनाए रखने के लिए, लोक शिक्षण संचालनालय ने ”हमारा घर हमारा विद्यालय” योजना के क्रियान्वयन की रूपरेखा से अवगत कराया। अब 16 जुलाई से कक्षा 9 से 12 के बच्चे घर पर ही स्कूली वातावरण में अध्ययन करेंगें| श्रीमती रश्मि अरुण शमी ने ऑनलाइन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए … पढ़ना जारी रखें 16 जुलाई से हर घर बनेगा विद्यालय