मुंबई। देश में इन दिनों 42 वर्षीय निर्माता और निर्देशक निधि परमार हीरनंदानी चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने लॉकडाउन में 42 लीटर ब्रेस्ट मिल्क का दान किया है। इसी साल निधि मां बनी तो उन्हें अहसास हुआ कि उनके ब्रेस्ट में अधिक मात्रा में दूध संग्रहित हो रहा है। बच्चे के स्तनपान के बाद भी दूध बच रहा है। उन्होंने पहले अपने परिवार और फिर दोस्तों से इस विषय पर बात की। कई सुझाव मिले उन्हें लेकिन फिर उन्होंने ब्रेस्ट मिल्क दान की ठानी।
वाइस न्यूज चैनल को इंटरव्यू में उन्होंने बताया, ‘बेटे के जन्म के बाद से मुझे महसूस हुआ कि बहुत सारा ब्रेस्ट मिल्क उपयोग में नहीं आ रहा है। क्योंकि बेटा पूरा मिल्क नहीं पी रहा था। निधि ने कहा कि “अपने बच्चे की देखभाल करने के बाद, मुझे एहसास हुआ कि मेरे पास अभी भी बहुत सारा दूध बचा है। उस वक्त मेरे पास 150 मिली लीटर के 20 पैकेट्स थे। मैं इस दूध का इस्तेमाल करना चाहती थी। मैंने इंटरनेट पर पढ़ा था कि अगर फ्रिज में सही तरीके से संग्रहित किया जाए तो स्तन के दूध में तीन से चार महीने का शेल्फ जीवन होता है।” उसने फिर एक रेफ्रिजरेटर में स्तन के दूध का भंडारण करना शुरू कर दिया, लेकिन जल्द ही, उसके फ्रीजर ने इसे भरना शुरू कर दिया।

एक वर्ष दूध दान का संकल्प
इसके बाद निधि ने इंटरनेट पर ब्रेस्ट मिल्क एकत्र करने वाले केंद्रों की इंटरनेट पर तलाश शुरू की। इस दौरान एक गायनोकोलॉजिस्ट से उन्हें मुंबई के एक अस्पताल के बारे में जानकारी मिली, जो ब्रेस्ट मिल्क बैंक चला रहा है। इस साल मई से लेकर अब तक निधि ने 42 लीटर ब्रेस्ट मिल्क को सूर्या अस्पताल के नियोनेटल इंटेसिव केयर यूनिट में डोनेट किया है | इस अस्पताल में 65 एक्टिव बेड्स हैं, इस अस्पताल में ज्यादातर बच्चे प्रीमेच्योर हैं और उनका वजन सामान्य से कम है। निधि ने कहा कि वो इस साल पूरी कोशिश करेंगी कि इन बच्चों को दूध दान करती रहें। बता दें कि निधि फिल्म ‘सांड की आंख’ की प्रोड्यूसर थी।

