इंदौर। नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए इंदौर के दशहरा मैदान एवं नेहरू स्टेडियम में प्रदेश का पहला धनवंतरी ड्राइव इन कोविड-19 टेस्ट सेंटर का निर्माण किया गया।
आयुक्त सुश्री पाल ने बताया कि अगर किसी को भी कोरोना के लक्षण होने पर वह तुरंत जांच के लिए शहर में दशहरा मैदान में संपूर्ण सोडाणी डायग्नोस्टिक क्लिनिक एवं नेहरू स्टेडियम में सेंट्रल लैब द्वारा धनवंतरी ड्राइव इन कोविड-19 सेंटर में प्रातः 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मात्र ₹ 700 में जांच करा सकते हैं, कोविड-19 टेस्ट करवाने हेतु http://www.covidindore.com पर पहले अनिवार्यता रजिस्ट्रेशन कराना होगा एवं आधार कार्ड साथ में लाना होगा, रजिस्ट्रेशन के दौरान प्राप्त नंबर के आधार पर ही उपरोक्त सेंटरों पर कोविड-19 का टेस्ट किया जावेगा। नागरिकों की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान एवं सेंटर पर टेस्ट के पश्चात भी भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
4 एवं 2 पहिया वाहन में बैठकर ही जांच
इन सेंटरों की विशेषता यह है कि कोई भी व्यक्ति अपने चार पहिया एवं दोपहिया वाहन में बैठकर ही इन सेंटर में टेस्ट हेतु प्रवेश करेगा, और रजिस्ट्रेशन के दौरान प्राप्त नंबर एवं समय अनुसार उपलब्ध कराए गए सेंटर के स्थान पर पहुंचकर बिना अपने वाहन से उतरे ही कोविड-19 टेस्ट कराएगा, टेस्ट के पश्चात सेंटर से बाहर हो जाएगा जिससे कि किसी भी प्रकार का संक्रमण होने की संभावना नहीं होगी।
मात्र 24 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट
धनवंतरी ड्राइव इन कोविड-19 सेंटर पर रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात सेंटर पर आने पर ही बिना वाहन से उतरे ही जांच होने के पश्चात आगामी 24 घंटे में ही संबंधित ओं को स्पष्ट एवं बेहतर सुविधा के साथ जांच रिपोर्ट मिल जावेगी।
दोनों सेंटरों पर 4000 टेस्ट होंगे प्रतिदिन
आयुक्त सुश्री पाल ने बताया कि इंदौर में दशहरे मैदान एवं नेहरू स्टेडियम पर बनाए जा रहे धन्वंतरि ड्राइव इन कॉविड टेस्ट सेंटर पर प्रति सेंटर 2000 सहित कुल 4000 टेस्ट प्रतिदिन रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। प्रति सेंटर पर 2,000 से अधिक व्यक्तियों द्वारा रजिस्ट्रेशन करने पर संबंधित व्यक्ति को अगले दिवस का सेंटर वे समय उपलब्ध कराया जाएगा।

