भारतीयों को लगेगी अब रूस की वैक्सीन स्पुतनिक-वी

नई दिल्ली |भारत में एक मई से रूस में बनी स्पुतनिक-वी वैक्सीन की पहली खेप भारत पहुंच जाएगी।  रूस से स्पुतनिक की पहली खेप मई के आरंभ में आएगी। इसमें डेढ़ से दो लाख खुराक आएंगी। इसके बाद मध्य मई या माह के अंत तक 30 लाख खुराक और आएंगी। जून में 50 लाख खुराक और आएंगी।

भारत में इस वैक्सीन की निर्माता कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दीपक सपरा ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘सीमित मात्रा में स्पुतनिक-वी की पहली खेप रूस से आयात की जाएगी। जैसे ही हम सीधे वैक्सीन की सप्लाई करने लगेंगे, रूस से आयात बंद कर दिया जाएगा। एक समाचार एजेंसी ने रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि भारत को एक मई को रूसी कोरोना वैक्सीन ‘स्पूतनिक वी’ के पहली खेप मिल जाएगी। 

देश में छह उत्पादन इकाइयां बनाएंगी स्पूतनिक-वी

भारत में इस वैक्सीन की निर्माता कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दीपक सपरा ने एक इंटरव्यू में कहा,  हमारी कंपनी ने भारत में स्पुतनिक-वी वैक्सीन बनाने के लिए छह उत्पादन इकाइयां चुनी हैं। इनमें से दो इकाइयों में जून-जुलाई से सप्लाई शुरू होने की उम्मीद है। अन्य दो इकाइयां अगस्त और आखिरी दो इकाइयां सितंबर-अक्टूबर से सप्लाई शुरू कर सकती हैं।’ 

टिप्पणी करे