मुझसे संपर्क में आए लोग करवाएं कोरोना टेस्ट: शिवराज

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के पश्चात कहा है कि उनसे हाल ही में संपर्क में आये लोगों को कोरोना वायरस टेस्ट करवा लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं कोरोना … पढ़ना जारी रखें मुझसे संपर्क में आए लोग करवाएं कोरोना टेस्ट: शिवराज

प्रदेश के आई.टी.आई. में प्रवेश 31 जुलाई तक

भोपाल | अगस्त 2020 से प्रारंभ नए शैक्षणिक सत्र में शासकीय एवं निजी आई.टी.आई. में प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया एक जुलाई से प्रारंभ है। संचालक, कौशल विकास एस. धनराजू ने जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय अथवा प्राइवेट आई.टी.आई में प्रवेश के लिए अभ्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 61 हजार 499 रजिस्ट्रेशन तथा 55 हजार 755 अभ्यार्थियों ने च्वाइस फिलिंग की है। श्री धनराजू ने बताया कि इस सत्र में अन्य राज्यों के आवेदकों के प्रवेश की व्यवस्था निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि एम.पी. ऑनलाइन में रजिस्ट्रेशन तथा … पढ़ना जारी रखें प्रदेश के आई.टी.आई. में प्रवेश 31 जुलाई तक

आपदा ड्यूटी में आँगनवाड़ी कार्यकर्ता की मृत्यु पर परिवार की महिला को नौ‍करी

भोपाल | महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन अधिनियमके अंतर्गत यदि आँगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की ड्यूटी लगाई जाती है और इस दौरान उनकी मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार की महिला सदस्य को आँगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के पद पर नियुक्ति दी जायेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सर्वव्यापी महामारी कोविड-19 में आँगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका भी कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रही है। अत: यह निर्णय लिया गया है कि आँगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका कोविड-19 के दौरान कर्त्तव्य पालन करते हुए दिवंगत होने पर तथा भविष्य में राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय आपदा घोषित होने पर … पढ़ना जारी रखें आपदा ड्यूटी में आँगनवाड़ी कार्यकर्ता की मृत्यु पर परिवार की महिला को नौ‍करी

सभी जिलों में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाए: शिवराज

भोपाल : प्रदेश में कोरोना के बढ़ते हुए प्रकरणों को देखते हुए सभी जिलों में कोरोना संबंधी गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाए। जिन जिलों में टैस्टिंग कम है, वहां टैस्टिंग बढ़ाई जाए। जिलों की परिस्थिति अनुरूप होम क्वारेंटाइन व संस्थागत क्वारेंटाइन किया जाए। जनता को मास्क पहनने, फिजिकल डिस्टेंसिंग रखने, भीड़ न लगाने आदि के लिए जागरू‍क किया जाए तथा ऐसा न करने पर जुर्माने आदि की कार्रवाई की जाए। ये बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान कही। बैठक में … पढ़ना जारी रखें सभी जिलों में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाए: शिवराज

प्रदेश में ग्राम सभा की होगी वीडियोग्राफी

भोपाल| पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया ने कहा कि ग्राम विकास सरकार की पहली प्राथमिकता है। ग्रामों के चहुमुखी विकास के लिये ग्रामसभाओं की महती भूमिका होती है। गॉवों में होने वाले विकास कार्यों का चयन एवं समीक्षा ग्रामसभा के माध्यम से हो। ग्राम सभाओं के आयोजन की वीडियोग्राफी भी करवाई जाये। श्री सिसौदिया ने विभागीय समीक्षा बैठक में कहा कि वर्ष में होने वाली 4 ग्राम सभाओं के अतिरिक्त भी आवश्यकतानुसार प्रत्येक दो माह में ग्राम सभा आहूत की जाये। ग्राम सभा का पर्याप्त प्रचार-प्रसार एवं मुनादी करवाये, जिससे अधिक से अधिक ग्रामवासी ग्राम सभा में … पढ़ना जारी रखें प्रदेश में ग्राम सभा की होगी वीडियोग्राफी

किसानों से धोखाधड़ी करने वालों पर लगेगी रासुका

भोपाल। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध किसी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाये। उन्होंने मंत्रालय में विभागीय समीक्षा करते हुए किसानों के साथ धोखा करने वालों के विरुद्ध रासुका के प्रकरण बनवाये जाने संबंधी आवश्यक कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिये। मंत्री श्री पटेल ने खरीफ की बोनी, उर्वरक भण्‍डारण एवं वितरण व्यवस्था, खरीफ फसलों की कीट-व्याधि के संबंध में आदान की उपलब्धता एवं व्यवस्था और बीज उपलब्धता की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में गत वर्ष की तुलना में अब तक … पढ़ना जारी रखें किसानों से धोखाधड़ी करने वालों पर लगेगी रासुका

प्रदेश में हर दो माह में ग्राम सभा होगी

भोपाल| पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि विकसित मध्यप्रदेश की परिकल्पना से विकास की रफ्तार तेज होगी और जन-मानस में खुशहाली आयेगी। मंत्री श्री सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश में हर दो माह में ग्रामसभाएँ आयोजित हों, जिसमें सभी ग्रामवासियों की विशेष रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करें। ग्रामसभा में शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। हर ग्राम में शांतिधाम बनेगा तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की सतत मॉनीटरिंग होगी। महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत ग्रामीण परिवारों के वयस्क व्यक्ति, जो अकुशल श्रम करने के योग्य हैं, इनके परिवार को वर्ष में … पढ़ना जारी रखें प्रदेश में हर दो माह में ग्राम सभा होगी

प्रदेश के अधिक संक्रमण वाले जिलों में सप्ताह में 2 दिन लगातार पूर्ण लॉकडाउन

रात्रिकालीन कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक| कार्यालय व प्रतिष्ठान 30 से 50 प्रतिशत कर्मचारी में होंगे संचालित भोपाल| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अब प्रदेश के अधिक संक्रमण … पढ़ना जारी रखें प्रदेश के अधिक संक्रमण वाले जिलों में सप्ताह में 2 दिन लगातार पूर्ण लॉकडाउन

प्रदेश में उर्वरक की कमी नहीं : शिवराज

भोपाल | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में किसानों के लिए यूरिया एवं अन्य उर्वरकों की सभी जिलों में सेवा सहकारी समितियों एवं विपणन संघ के गोदामों में पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी उर्वरक की कोई … पढ़ना जारी रखें प्रदेश में उर्वरक की कमी नहीं : शिवराज

किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगे बाँस के उन्नत पौधे

भोपाल। राष्ट्रीय बाँस मिशन के तहत प्रदेश के किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उन्नत गुणवत्ता वाले बाँस के पौधे उपलब्ध कराये जा रहे हैं। प्रति पौधा 240 रूपये लागत वाला यह पौधा किसानों को 120 रूपये में मिलेगा। राशि अनुदान का वितरण तीन वर्षो तक किया जायेगा। पहले साल में 60 रूपये प्रति पौधा, दूसरे में 36 रूपये और तीसरे साल में किसानों को 24 रूपये प्रति पौधा अनुदान मिलेगा। पहले वर्ष में रोपित सभी पौधों पर अनुदान दिया जायेगा। दूसरे साल 80 प्रतिशत पौधों की जीवितता पर (मृत पौधा बदलाव सहित) और तीसरे साल शत-प्रतिशत पौधों की जीवितता … पढ़ना जारी रखें किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगे बाँस के उन्नत पौधे